Airless Tyre: गाड़ी चलाते समय लोगों को टायर पंचर या इससे हवा निकलने को लेकर चिंता बनी रहती है। इससे बचने के लिए एक एक्स्ट्रा स्टेपनी भी रखते हैं। लेकिन क्या होगा अगर एक से ज्यादा टायर एक साथ पंचर हो जाए या हवा निकल जाए। ऐसी स्थिति में अक्सर लोग परेशान हो जाते हैं।
ट्यूब और ट्यूबलेस के बाद अब एक खास तरह के टायर को तैयार किया गया है। इसमें न ही हवा की जरूरत पड़ती है और न ही पंचर की टेंशन है। इस Airless टायर को बनाने के लिए नासा की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। आइए आपको इस खास टायर के बारे में विस्तार से बताते हैं।
नासा की रोवर तकनीक से प्रेरित है ये Airless Tyre
नासा के द्वारा किसी भी रोवर के टायर को स्पेस में भेजने के लिए SMART तकनीक का इस्तेमाल होता है। ओहियो बेस्ड SMART(शेप मेमोरी अलॉय रेडियल टेक्नोलॉजी) ने इस Airless टायर को तैयार किया है। इससे पहले भी कई विदेशी कंपनियां इस एयरलेस तकनीक को पेश कर चुकी है। इनमें मिशिलियन, ब्रिजस्टोन शामिल हैं, लेकिन पहली बार ये टायर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Kia Sonet और Brezza की बज गई बैंड, Nissan अपनी इस धाकड़ SUV पर दे रहा 87000 रुपये का डिस्काउंट
कॉइल स्प्रिंग और कई मेटल से है लैस
SMART एयरलेस टायर में कॉइल स्प्रिंग और कई तरह के मेटल का इस्तेमाल किया गया है। मेटल होने की वजह से इसमें हवा की जरूरत नहीं पड़ेगी। फिलहाल इस टायर को साइकिल के लिए बनाया गया है। लेकिन आगे चलकर इस तकनीक का इस्तेमाल कार और बाइक में भी हो सकता है।
कैसे करता है काम और कहां से खरीदें
टायर के चारों तरफ स्प्रिंग और मेटल लगाया गया है। ये टाइटेनियम के बने हैं, इसी वजह से रबर की तरह लचीला भी है। इसपर दबाव पड़ने पर ये आकार बदल देता है, लेकिन बाद में इसे अपने शेप में आने में समय नहीं लगता। फिलहाल कंपनी इस टायर को क्राउडफंडिंग साइट पर बेच रही है। जल्दी ही इसे बाजार में आम लोगों के लिए उपलब्ध करवाने की योजना है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
4 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines