Pre Driving Check Points: मानसून का मौसम चल रहा है, देश के किसी राज्य में कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश हो रही है। और अगर बारिश के इस मौसम में आपको मूड कहीं जाने का या Long Drive का बन रहा है, तो मानसून रोड ट्रिप या वीकेंड लॉन्ग ड्राइव पर जाने का यह सबसे अच्छा समय है। तो अब सोचना क्या है गाड़ी निकालो और बारिश के इस मौसम का लुत्फ उठाने के लिए निकल जाइए। ठहरिए, जानें से पहले आपको कुछ चीजों का जरूर ध्यान रखना होगा। आपकी गाड़ी आपका मूड खराब ना कर दें, यहां 5 प्री ड्राइव चेकपॉइंट हैं, जिनका आपको पालन करने की आवश्यकता है। तो काम की बातों को इन बातों को अच्छे से जान लिजिए…
और पढ़िए – India’s Fastest Cars: इन तेज रफ्तार कारों का हैं लोगो में जबरदस्त क्रेज, जानें
1. आपकी कार की सर्विस हो रखी हो।
यदि आप मानसून के दौरान सड़क यात्रा के लिए बाहर जा रहे हैं, तो आपकी कार स्थिति अच्छी होनी चाहिए। इसलिए, सुनिश्चित करें कि वाहन की सर्विसिंग हो चुकी है और बाहर निकलने से पहले सब कुछ बिंदास है। बैटरी चार्ज, इंजन ऑयल लेवल, ब्रेक की स्थिति और व्हील अलाइनमेंट जैसी सभी चीजें महत्वपूर्ण हैं और इनकी जांच अच्छे से करा लें।
2. अपने टायरों की proper जांच करें
मानसून के दौरान, आप कभी भी सड़क पर भरोसा नही कल सकतें, कहीं पानी भरा होगा, तो कहीं पानी की वजह से सड़क के गड्डे नजर नहीं आए। आपको सुनिश्चित यह करना है कि आपकी गाड़ी के टायर अच्छी कन्डिशन में हो और उसमें हवा पूरी भरी हो। फिर चाहे गड्ढों से लेकर फिसलन वाली सड़क हो या कोई और समस्या सावधानी ही सुरक्षा है। टायरों की पूरी तरह से जांच करवाना जरूरी है। अगर आपके टायर पुराने हो गए हैं और आपको blund धब्बे दिखाई दे रहे हैं, तो आप उन्हें बदल दें। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्पेयर टायर को भी गाड़ी में रखें।
3. Necessary Tools को संभाल कर रखें
सुनिश्चित करें कि आपकी कार में सभी Necessary Tools हो, जिनको किसी भी आपात स्थिति में प्रयोग में लाया जा सकें। इसमें टायर बदलने के लिए आवश्यक टूल्स, टायर इनफ्लोटर, hazard warning triangle, जम्पर केबल कई चीजें आपको संभाल कर रखने है। आप कब किस चीज की जरूरत पड़ जाए ये नहीं पता। इसके अलावा, अपने वाइपर ब्लेड को भी अच्छे से चेक कर लें।
और पढ़िए – Ola Electric Scooters: ओला S1 या S1 Pro में से कौन-सा स्कूटर है दमदार? यहां जानें
4. अपने Devices पूरी तरह चार्ज कर लें
ये बात सच है कि हम इलेक्ट्रॉनिक्स Devices पर निर्भर है, चाहे वह नेविगेशन का उपयोग करना हो या अपने प्रियजनों के संपर्क में रहना हो या बस अपनी यात्रा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना हो। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने Devices हमेशा पूरी तरह से चार्ज रखें। सबसे जरूरी है कि कार चार्जर को संभाल कर रखें, और दमदार पॉवर बैंक को भी अपने साथ रखें। जो कम से कम आपके फोन को दो बार चार्ज करने में सक्षम हो। बाहर जाते समय अपने फोन को हमेशा बैटरी सेवर मोड पर रखें।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
12 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
14 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
16 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
17 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
19 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines