हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दुबई के शेखों को पसंद आई यह इंडियन इलेक्ट्रिक कार, अब कंपनी बनाएगी 10 लाख यूनिट्स

विज्ञापन
फाइल फोटो

Pravaig Defy: बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता स्टार्टअप कंपनी Pravaig Dynamics साऊदी अरब में अपना मैन्युफेक्चरिंग प्लांट लगाने जा रही है। इसके लिए कंपनी का सऊदी अरब प्रशासन के साथ एक समझौता ज्ञापन साइन हुआ है।

सऊदी अरब में लगभग 10 लाख इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण का लक्ष्य

जानकारी के अनुसार कंपनी का सऊदी अरब में लगभग 10 लाख इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण का लक्ष्य है। कंपनी साऊदी के अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका, खाड़ी और यूरोपीय देशों के लिए भी इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन करेगी। यह हाई रेंज ईवी कार है।

ये भी पढ़ेंः Triumph Speed 400 का पहला लॉट प्लांट से निकला, जानें कब से होगी डिलीवरी?

विज्ञापन

फाइल फोटो

कार एक बार फुल चार्ज होने पर 500 km तक चलेगी

कंपनी एक धाकड़ कार बना रही है , जिसका नाम है Pravaig Defy. यह जबरदस्त कार एक बार फुल चार्ज होने पर 500 km तक चलेगी। अनुमान है कि यह दमदार कार 402 bhp की पावर देगी। वहीं, उम्मीद है कि यह कार 210 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड देगी।

विज्ञापन

Pravaig Defy 620 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगी

जानकारी के अनुसार Pravaig Defy 620 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगी। यह धांसू कार 39.50 लाख एक्स शोरूम की कीमत में मिलेगी। जल्द ही इसका निर्माण शुरू किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी और सऊदी के बीच हुए समझौते के अनुसार ईवी निर्माता ईवी, एआई से चलने वाले सॉल्यूशंस, एडवांस्ड बैटरी और एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस सहित सप्लाई एंड सर्विस व्हीकल्स वाहनों के सह-विकास में शामिल होगा।

ये भी पढ़ेंः Maruti ने वापस मंगाईं S-Presso और Eeco, जानें इन बजट गाड़ियों में क्या आई खराबी?

विज्ञापन

प्रौद्योगिकी परिदृश्य को आकार देने की संभावना

प्रवेग डायनेमिक्स के संस्थापक और सीईओ सिद्धार्थ बागरी ने कहा कि यह सौदा भारतीय स्टार्टअप के लिए दुनिया को अपनी टेक्नोलॉजी पेश करने का मौका देता है। उन्होंने कहा, “यह मील का पत्थर हमारे साझा भाग्य और मूल्यों में वैश्विक प्रौद्योगिकी परिदृश्य को आकार देने की संभावना का प्रतिनिधित्व करता है। हमारी साझा दृष्टि हमें अभूतपूर्व विचार देने और टेक्नोलॉजी के साथ लोगों के संबंधों को बदलने में सक्षम बनाएगी।”

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola