Skoda Kylaq waiting period: स्कोडा ने अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी कायलाक को 7.89 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में लॉन्च करके कार बाजार में तहलका मचा दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल दिसंबर में बुकिंग ओपन होने के पहले 10 दिन में ही इसे 10,000 से ज्यादा आर्डर मिल गए। यह कंपनी की सबसे सस्ती एसूयवी है। जानकारी के लिए बता दें कि कायलाक की डिलीवरी 27, जनवरी से शुरू हो चुकी है। बता दें कि एसयूवी का वेटिंग पीरियड इसके अलग-अलग वेरिएंट पर डिपेंड करेगा।
कितना वेटिंग पीरियड?
Skoda Kylaq को ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं क्योंकि यह वाकई वैल्यू फॉर मनी एसयूवी है। इसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट से है। आगर आप भी नई स्कोडा कायलाक को खरीदने की सोच रहे हैं तो कितना इंतजार करना होगा? आइये जानते हैं। स्कोडा कायलाक पर 6 से 8 हफ्तों का वेटिंग पीरियड चल रहा है। स्कोडा कायलाक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.89 लाख रुपये से लेकर 14.40 लाख रुपये तक जाती है। डिजाइन की बात करें तो नई Skoda Kylaq देखने में स्पोर्टी और स्टाइलिश नजर आती है। साइज़ में यह कॉम्पैक्ट है जिसकी वजह से सिटी में इसे राइड करने में आसानी होगी। लेकिन इसमें स्पेस काफी अच्छा मिल जता है।
इंजन और फीचर्स
Skoda Kylaq में 1.0-लीटर का टर्बो पैट्रोल इंजन दिया गया है जो 115bhp की पावर देता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। 10.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। फीचर्स की बात करें तो कायलाक में 10-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 8-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सिंगल पेन सनरूफ, रियर एसी वेंट्स,यूएसबी टाइप-C चार्जिंग पॉइंट और शानदार सीटें मिलती हैं। सेफ्टी के लिए कार में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ट्रेक्शन कंट्रोल, ABS+ EBD और 6-एयरबैग भी मौजूद है।
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
8 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
9 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
11 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines