हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कार में फोन चार्ज करते समय न करें ये 4 गलतियां, वरना मोबाइल के साथ कार की बैटरी भी हो सकती है खराब

कार में सफर के दौरान फोन चार्ज करना आम बात है लेकिन आपकी एक छोटी सी गलती फोन और कार दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है. यहां जानिए कार में मोबाइल चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

विज्ञापन
कार में फोन चार्ज करते समय न करें ये 4 गलतियां. (Image Credit-Magnific)

कार में सफर के दौरान फोन की बैटरी खत्म हो जाए तो परेशानी बढ़ सकती है. आजकर मोबाइल सिर्फ कॉल करने के काम नहीं आता, बल्कि इससे रास्ता देखने, गाना सुनने के साथ जरूरी काम भी किए जाते हैं. यही वजह है कि ज्यादातर लोग कार में फोन चार्ज कर लेते हैं. लेकिन क्या आप जानत हैं कि कार में फोन चार्ज करते समय की गई एक छोटी सी गलती फोन  फोन के साथ-साथ कार की बैटरी के लिए भी परेशानी खड़ी कर सकती है? इसलिए कार में मोबाइल चार्ज करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

सस्ते और लोकल चार्जर पड़ सकते हैं भारी

कार में फोन चार्ज करने के लिए कोई भी सस्ता या बिना ब्रांड वाला चार्जर इस्तेमाल करना सही नहीं है. ऐसे चार्जर से फोन कई बार जरूरत से ज्यादा गर्म हो सकता है और चार्जिंग भी ठीक से नहीं हो पाती. खराब चार्जर या उसके खराब तार की वजह से कार में इलेक्ट्रिकल सिस्टम में भी परेशानी आ सकती है. इसलिए हमेशा अच्छी कंपनी का भरोसेमेंद और सही क्वालिटी वाला चार्जर इस्तेमाल करें.

कार स्टार्ट करने के बाद ही चार्ज करें फोन

कार में बैठते ही फोन को चार्जिंग पर लगाने से बचें. पहले कार स्टार्ट करें और इंजन को ठीक से चलने दें. इसके बाद ही फोन को चार्जर से कनेक्ट करना बेहतर होता है. कार स्टार्ट करते समय बिजली के प्रवाह में अचानक बदलाव हो सकता है. ऐसे में फोन पहले से चार्जिंग पर लगा होगा तो उस पर ज्यादा प्रेशर पड़ सकता है. इसलिए पहले कार स्टार्ट करें और फिन फोन को चार्ज करें.

विज्ञापन

धूप में रखकर फोन चार्ज न करें

गर्मी के मौसम में बंद कार के अंदर तापमान काफी बढ़ सकता है. अगर फोन चार्जिंग पर लगा हो और उस पर सीधी धूप भी पड़ रही हो तो वह जरूरत से ज्यादा गर्म हो सकता है. ज्यादा गर्म होने से फोन की बैटरी पर असर पड़ सकता है. इसलिए चार्जिंग के दौरान फोन को ऐसी जगह रखें जहां उस पर सीधी धूप न पड़े अगर फोन बहुत गर्म हो जाए तो कुछ देर के लिए चार्जिंग रोक देना बेहतर है.

कार बंद करने के बाद चार्जर निकालना न भूलें

कई कारों में इंजन बंद होने के बाद भी चार्जिंग सॉकेट कुछ समय तक बिजली देता रहता है. ऐसे में अगर फोन या चार्जर काफी देर तक लगा रह जाए तो कार की बैटरी की बिजली खर्च हो सकती है. इसका असकर अगली बार कार स्टार्ट करने में परेशानी हो सकती है. इसलिए सफर खत्म होने के बाद फोन और चार्जर को सॉकेट से निकाल देना अच्छई आदत है.

विज्ञापन

इन छोटी बातों का रखें ध्यान

कार में फोन चार्ज करना कोई गलत बात नहीं है. बस चार्जिंग के दौरान कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है. अच्छी क्वालिटी का चार्जर इस्तेमाल करें, फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाएं और कार बंद करने के बाद चार्जर लगा हुआ न छोड़े.

ये भी पढ़ें- बारिश के मौसम में कार के मैट के नीचे अखबार क्यों बिछाते हैं? जानें क्या होता है फायदा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola