हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Petrol cars under 10 lakhs: बोल्ड लुक, 17 की माइलेज, ये हैं हाई क्लास फीचर्स वाली सस्ती कारें

इन गाडियों में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं। यह कारें एडवांस सेफ्टी फीचर्स छह एयरबैग और हिल होल्ड असिस्ट के साथ मिल रही हैं। इन बजट गाडियों में पांच और सात दोनों सीट ऑप्शन अवेलेबल हैं।

विज्ञापन
Petrol cars under 10 lakhs

Petrol cars under 10 lakhs details in hindi: बाजार में पेट्रोल गाड़ियों का अलग ही ‘दबदबा’ है, ये गाड़ियां सीएनजी के मुकाबले हाई पिकअप और दमदार पावर देती हैं। मार्केट में अलग-अलग कार निर्माता कंपनियां एंट्री लेवल, कॉम्पैक्ट एसयूवी और एसयूवी सेगमेंट में दस लाख से कम एक्स शोरूम में कई गाड़ियां ऑफर करती हैं। इसी सेगमेंट की कुछ स्मार्ट कार हैं Hyundai i20, Tata Nexon और Mahindra Bolero Neo. आइए आपको इनके फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

 

Hyundai i20 Car 
Specifications
Price
Rs. 7,04 ex showroom price
Engine 1197 cc
Safety
3 Star (Global NCAP)
Fuel Type Petrol
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

 

Hyundai i20 में एडवांस सेफ्टी फीचर्स

यह कार 7,04 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिल रही है। इसका टॉप मॉडल 14.05 लाख रुपये ऑन रोड पर आता है। इस धाकड़ कार में सेफ्टी के लिए एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलता है। यह सिस्टम एक्सीडेंट का खतरा होने पर ड्राइवर को अलर्ट जारी करता है। इस स्टाइलिश कार में 16 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इसके लुक्स को बढ़ाते हैं। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं। बता दें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में लॉन्ग रूट पर मैनुअल के मुकाबले कम थकान होती है।

विज्ञापन

 

 

 

Hyundai i20 में मिलते हैं ये तगड़े फीचर्स

  • हाई स्पीड के लिए कार में 118 bhp की हाई पावर मिलती है।
  • इसमें ब्लाइंड स्पॉट और स्मार्ट क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस आते हैं।
  • कार में 6-स्पीड iMT और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।
  • इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर दिया गया है।
  • कार में रिवाइज्ड LED डे टाइम रनिंग लाइट्स

 

Tata Nexon में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

कार का बेस मॉडल 7,99 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। कंपनी अपनी इस धाकड़ कार में 1497 cc का पावरफुल इंजन मिलता है। हाई पिकअप के लिए इस कार में 120hp की पावर और 170Nm का पीक टॉर्क निकलती है। इसमें 10.25-इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो इसके लुक्स को बढ़ाता है। कार में 360 डिग्री कैमरा और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है। कार को Global NCAP क्रेश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है।

 

Tata Nexon
Car Specifications
Price
Rs. 9.63 Lakh onwards
Mileage
17.01 to 24.08 kmpl
Engine
1199 cc & 1497 cc
Safety
5 Star (Global NCAP)
Fuel Type
Petrol, Diesel & CNG
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

 

Tata Nexon के स्मार्ट फीचर्स

  • कार में 11 वरिएंट और इलेक्ट्रिक सनरूफ दी गई है।
  • इसमें रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज और वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी मिलती है।
  • वेंटिलेटेड और हाइट-एडजस्टेबल फ्रंट सीटें और एलईडी हेडलैंप
  • इसमें छह एयरबैग और रियर में एलईडी लाइट बार आता है।

 

 

Mahindra bolero neo में 140 km/h की टॉप स्पीड

कार का बेस मॉडल 9.94 लाख रुपये एक्स शोरूम और और टॉप मॉडल 15.04 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस पर ऑफर किया जा रहा है। कार में ऑटो एसी और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इस बिग साइज कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और चार वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। यह 7 Seater Suv कार है, जिसमें 140 km/h की टॉप स्पीड आसानी से निकलती है। कार में 1493cc का डीजल इंजन है, जिसमें 2 व्हील और 4 व्हील दोनों ड्राइव ऑप्शन आते हैं।

विज्ञापन

 

Mahindra Bolero Neo Car Specifications
Price
Rs. 12.09 Lakh onwards
Engine 1493 cc
Safety
1 Star (Global NCAP)
Fuel Type Diesel
Transmission Manual
Seating Capacity 7 Seater

 

Mahindra bolero neo में सॉलिड बिल्ड क्वालिटी

  • कार में 17 kmpl की हाई माइलेज मिलती है।
  • कार में बड़ी हेडलाइट और हाई स्पीड के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
  • महिंद्रा अपनी इस कार में अलॉय व्हील और छह अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन
  • कार में 160 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस दी गई है, जिससे इसे खराब रास्तों पर चलाने में आसानी होती है।

 

ये भी पढ़ें:  24 जुलाई को BMW का नया EV Scooter CE 04 होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ये भी पढ़ें: Maruti की गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट, Alto पर 62,500 तो Wagon R पर 65,000 रुपये हुए कम

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Maruti की इस हाइब्रिड कार पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, 27 की माइलेज और हाई क्लास इंटीरियर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola