Car Care Tips: कार पेट्रोल हो या डीजल रेगुलर सर्विस बेहद जरूरी है। अब तो गर्मी भी तेज पड़ रही है तो ऐसे में कार की केयर ज्यादा बढ़ जाती है। आपको बता दें कि आजकल इंजन के हीट होने की संभावना बढ़ जाती है। कई मामलों में इंजन में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
अक्सर देखने में आता है कि लोग अपनी कार की सर्विस समय पर नहीं करवाते और टाल देते हैं। ऐसे में आगे चलकर गाड़ी ब्रेक डाउन का शिकार हो जाती है। अगर आपके पास पेट्रोल या डीजल कार है तो यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे आपकी कार लंबे समय तक सही रह पाएगी।
खतरनाक होता है इस रंग का धुंआ
आजकल जितनी भी नई-नई कारें बाजार में आ रही हैं वो सब काफी रिफाइंड इंजन के साथ आ रही हैं। ये इंजन शोर नहीं करते और जबरदस्त परफॉरमेंस देते हैं। और यही वजह है कि प्रदूषण भी काफी रहता है और गाड़ियों से धुंआ काफी कम निकलता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि डीजल और पेट्रोल कार में अलग-अलग रंग का धुंआ निकलता है। अगर पेट्रोल कार से नीले रंग का और डीजल कार से काले रंग का धुंआ निकल रहा है तो यह बेहद खतरनाक है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि किस रंग का का धुंआ कटना खतरनाक होता है।
पेट्रोल कार
अगर आपकी पेट्रोल कार के एग्जॉस्ट से नीले रंग का धुंआ निकलता दिखाई दे तो यह इस बात का संकेत है कि पिस्टन रिंग घिस रही है और इसकी वजह से कम्बशन चैंबर में इंजन ऑयल जा रहा है। यानी मतलब साफ़ अहि कि गाड़ी सर्विस मांग रही है और कभी भी ब्रेक डाउन का शिकार हो सकती है। इसलिए समय रहते अपनी कार की सर्विस करवा लें…
डीजल कार
अगर आपके पास डीजल कार है और इसके एग्जॉस्ट से अगर लगातार काले रंग का धुंआ निकलता दिखाई दे तो आपको सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि यह धुंआ इस बात की तरफ इशारा करता है कि ECG फेल हो गया है या फ्यूल इंजेक्टर बंद हो गया है। ऐसे में आपको जितनी जल्दी हो सके सर्विस सेंटर जाना चाहिए, वरना आपको काफी नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें: 2 लाख रुपये से सस्ती बाइक्स जो युवाओं की पहली पसंद,फीचर्स बना देंगे दीवाना
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
18 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
21 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
23 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines