TVS Radeon June offers: भारत में एंट्री लेवल बाइक्स का क्रेज पूरे साल रहता है। 100cc से लेकर 110cc इंजन वाली बाइक्स की डिमांड काफी ज्यादा है। कम कीमत बेहतर माइलेज के चलते इन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। अब इस सेगमेंट में आपको कई ऑप्शन आसानी से मिल जायेंगे। लेकिन जिस बाइक के बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं उसमें कार जैसे फीचर्स हैं और ये बाइक हीरो स्प्लेंडर को कड़ी टक्कर देती है। जून के इस महीने में TVS ने Radeon काफी बढ़िया ऑफर पेश किये हैं। आइये जानते हैं…
TVS Radeon पर ऑफर्स
टीवीएस मोटर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर Radeon बाइक पर ऑफर दिए हैं, इस बाइक को 15,999 रुपये का न्यूनतम डाउन पेमेंट देकर घर ले जा सकते हैं। इस बाइक पर 6.99% पर आपको लोन की सुविधा मिल जाएगी। इसके अलावा इस पर 1,999 रुपये की EMI का भी ऑफर चल रहा है। बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 62 हजार रुपये से शुरू होती है। इन सभी ऑफर की ज्यादा जानकारी के लिए आप TVS के शोरूम से संपर्क कर सकते हैं।
कीमत और वेरिएंट
| Model | Ex-Showroom Price |
| TVS Radeon Base Edition | 62,630 रुपये |
| TVS Radeon Digi Drum | 76,944 रुपये |
| TVS Radeon Digi Disc | 80,944 रुपये |
TVS Radeon में हैं मजेदार फीचर्स
- डिजिटल क्लस्टर
- रियल टाइम माइलेज
- सबसे सॉफ्ट सीट
- कॉम्बी ब्रेक सिस्टम
- फ्रंट डिस्क
- कॉम्पैक्ट फ्यूल टैंक
- 180mm ग्राउंड क्लीयरेंस
- लो बैटरी इंडिकेटर
- साइड-स्टैंड इंडिकेटर
- USB चार्जिंग पोर्ट
- प्रीमियम ग्राफिक्स
- रबर टैंक ग्रिप्स
- फ्यूल टैंक के ऊपर एक रबर पैड
पावरफुल इंजन
बाइक 110cc का एयर कूल्ड इंजन मिलेगा जो 8.19 PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क ऑफर करता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। दावा है कि एक लीटर में यह बाइक 80 किलोमीटर की दूरी तय करती है। Radeon का इंजन स्मूथ है और यह सिटी राइड के लिए परफेक्ट है। आप इसे हाईवे पर भी लेकर जा सकते हैं।
Hero Splendor Plus से है सीधा मुकाबला
TVS Radeon एक अच्छी बाइक जरूर है लेकिन यह अभी भी Splendor Plus पर पीछे छोड़ नहीं पाई। Splendor Plus में 100cc का i3s इंजन लगा है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का दावा है की एक लीटर में यह बाइक 73 km की माइलेज देगी। इस बाइक पर 5 साल या 70,000 किलोमीटर की वारंटी मिलेगी।
इस बाइक में फुली डिजिटल स्पीडोमीटर मीटर दिया है। इसमें आपको रियल टाइम माइलेज की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ, कॉल्स, SMS और बैटरी अलर्ट की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं इसमें USB पोर्ट मिलेगा जिसमें आप अपना फ़ोन चार्ज कर सकते हैं। बाइक का सिंपल डिजाइन ही इसकी पहचान है। इसके आगे और पिछले टायर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलेगी इसके अलावा इसमें LED टेललाइट और हेडलाइट मिलती है। बाइक की कीमत 74 हजार रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: बाजार में तहलका मचाने आ रही हैं टाटा की ये दो नई कारें! अब लॉन्च के लिए हैं तैयार
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
15 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
17 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
20 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines