सादगी से रहने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पास है यह हाई टेक कार, 233 kmph की देती है टॉप स्पीड

pankaj tripathi car collection

pankaj tripathi car collection

विज्ञापन

Pankaj Tripathi Car Collection: सिने अभिनेता पंकज त्रिपाठी बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। वह सादगी भरा जीवन जीते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उनके गैराज में कई महंगी गाड़ियां हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता के पास Mercedes-Benz E200, Toyota Fortuner और Mercedes ML 500 जैसे धांसू गाड़ियां हैं।

इस लग्जरी कार में 15 kmpl की माइलेज 

Mercedes-Benz E-Class की बात करें तो इसमें 1991 cc का धाकड़ इंजन मिलता है। इस धांसू कार में 194.44 BHP की हाई पावर मिलती है। यह कार पूरी तरह ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। Mercedes की इस लग्जरी कार में 15.0 kmpl की माइलेज मिलती है।

Advertisment
pankaj tripathi car collection

pankaj tripathi car collection

540-लीटर का बड़ा बूट स्पेस

Mercedes-Benz E-Class कंपनी की पेट्रोल कार है जिसमें 540-लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। यह शानदार कार 75 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। फिलहाल कंपनी इसके चार कलर ऑप्शन Obsidian Black, Polar White, High Tech Silver और Selenite Grey ऑफर कर रही है।

7 सेकंड में 100 kmph की रफ्तार 

Mercedes-Benz E-Class में 6100 rpm तक जेनरेट होता है। यह कार 320 Nm पीक टॉर्क के साथ हाई पावर देती है। यह कार महज 7 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। यह कार 233 kmph की टॉप स्पीड देती है।

विज्ञापन

5 सीटर पेट्रोल कार 

Mercedes की यह कार बाजार में BMW 5 Series 520d M Sport जैसी लग्जरी कार को टक्कर देती है। यह कंपनी की 5 सीटर पेट्रोल कार है। इसमें मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, पावर एडजस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

pankaj tripathi car collection

pankaj tripathi car collection

विज्ञापन

ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

कार में टच स्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, अलॉय व्हील, फॉग लाइट्स – फ्रंट, फॉग लाइट्स रियर और पावर विंडोज़ रियर के फीचर्स मिलते हैं। यहां आपको बता दें कि Pankaj Tripathi के फैंस 28 सितंबर 2023 को रीलीज होने वाली उनकी नई फिल्म Fukrey 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस नई मूवी का ट्रेलर लॉन्च किया गया है।

पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने बनाई पार्टी 3

बताया जा रहा है कि इस बार भोली पंजाबन राजनीति में उतरेंगी। इससे पहले के दो पार्ट लोगों ने काफी पसंद किए थे। फिल्म की इसी पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स इसका पार्ट थ्री लेकर आएं हैं। नई फिल्म Fukrey 3 की पटकथा और परफॉमेंस में पुरानी फिल्मों से भी एक कदम आगे होगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ