हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

देसी कंपनी OSM ने मचा दी हलचल! 110KM रेंज वाला नया इलेक्ट्रिक स्कूटर किया लॉन्च, बस इतनी है कीमत

देसी EV कंपनी ओमेगा सिकी मोबिलिटी ने बड़ा दांव चला है. 110+ किमी रेंज, 70 kmph टॉप स्पीड और हाई-टेक फीचर्स के साथ OSM Vextra इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हो चुका है. कंपनी पहले साल में 15,000 यूनिट बेचने का टारगेट लेकर चल रही है.

विज्ञापन
पहली बार स्कूटर सेगमेंट में उतरी Omega Seiki.

Omega Seiki Mobility Launches OSM Vextra: इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में पहले से मजबूत मौजूदगी रखने वाली देसी कंपनी ओमेगा सिकी मोबिलिटी ने अब टू-व्हीलर बाजार में भी एंट्री कर ली है. कंपनी ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर OSM Vextra लॉन्च किया है, जिसे भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी बेचा जाएगा. खास बात यह है कि कंपनी इस स्कूटर को परफॉर्मेंस, रेंज और किफायती कीमत के कॉम्बिनेशन के तौर पर पेश कर रही है.  इसे 99,900 की कीमत पर लॉन्च किया गया है.

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में OSM की एंट्री

अब तक इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर और 4-व्हीलर बनाने वाली ओमेगा सिकी मोबिलिटी के लिए Vextra एक बड़ा कदम माना जा रहा है. कंपनी ने पहले साल में इस स्कूटर की कुल 15,000 यूनिट बेचने का लक्ष्य रखा है. इसमें से 9,000 यूनिट भारत में और 6,000 यूनिट विदेशों में बिक्री के लिए रखी गई हैं. भारत में यह स्कूटर 200 से ज्यादा OSM डीलरशिप नेटवर्क के जरिए उपलब्ध होगा.

बैटरी, रेंज और चार्जिंग डिटेल

विज्ञापन

OSM Vextra में 3.45 kWh की LMF P IP67 रेटेड बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 110 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने में सक्षम है. बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 4 घंटे का समय लगता है, जबकि पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 5 घंटे लगते हैं. यह रेंज रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिहाज से काफी अच्छी मानी जा रही है.

मोटर, स्पीड और परफॉर्मेंस

विज्ञापन

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 किलोवॉट का BLDC हब मोटर दिया गया है. OSM Vextra को हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में उतारा गया है और इसकी टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है. शहर और आसपास के इलाकों में चलने के लिए यह स्पीड और परफॉर्मेंस दोनों ही संतुलित नजर आते हैं.

फीचर्स और राइडिंग मोड्स

विज्ञापन

फीचर्स की बात करें तो OSM Vextra में 3.5 इंच का कलर LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें स्पीड, बैटरी स्टेटस और डिस्टेंस टू एम्प्टी जैसी जरूरी जानकारी दिखाई देती है. इसके अलावा स्कूटर में ईको, सिटी और स्पोर्ट्स जैसे तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं. साथ ही USB चार्जिंग पोर्ट, CBS ब्रेकिंग सिस्टम, 12 डिग्री की ग्रेडिबिलिटी, AIS-156 बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, LED लाइट्स और आकर्षक डिजाइन भी इसमें शामिल हैं.

मैन्युफैक्चरिंग और कंपनी का विजन

विज्ञापन

OSM Vextra का प्रोडक्शन कंपनी की फरीदाबाद स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में किया जाएगा, जिसकी सालाना उत्पादन क्षमता 25,000 यूनिट है. कंपनी के फाउंडर और चेयरमैन उदय नारंग का कहना है कि Vextra के जरिए OSM ने हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में कदम रखा है. उनके मुताबिक यह स्कूटर मेट्रो शहरों के साथ-साथ टियर-2 और टियर-3 शहरों के ग्राहकों के लिए भी एक अच्छा और किफायती विकल्प साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें- आपकी कार में है Cruise Control? जान लें इसके इस्तेमाल का सही तरीका, न करें ये गलती

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola