हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: cycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

दिलों पर राज करने आया Ola का ये नया ई-स्कूटर, जानें कीमत

विज्ञापन
Ola S1X

Ola S1X Electric Scooter Launch Price In India: नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशबरी है। इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली दिग्गज कंपनियों में शुमार ओला इलेक्ट्रिक ने भारतीय बाजार में अपने S1X स्कूटर को पेश किया है। S1X रेंज में तीन वेरिएंट- S1X (2kWh), S1X और S1X प्लस पेश किए गए हैं। नीचे इसकी कीमत और खासियतों की पूरी जानकारी दी गई है।

Ola S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में क्या है कीमत?

सबसे पहले कीमत की बात करें तो Ola S1X (2kWh) की कीमत 89,999 रुपये है। जबकि S1X (3kWh) और S1X प्लस की कीमत क्रमशः 99,999 रुपये और 1,09,999 रुपये रखी गई है। ये कीमत एक्स शोरूम है।

यह भी पढ़ेंः Toyota की यह बिग साइज कार, 26  की माइलेज, कीमत 11 लाख और साथ में CNG

Ola S1X की खासियत

ओला S1X बेस मॉडल में 2 kWh की बैटरी यूनिट है, जबकि मिड-स्पेक मॉडल और प्लस मॉडल में क्रमशः 3kWh और 4kWh बैटरी यूनिट मिलती है। फिलहाल कंपनी ने इसकी रेंज का खुलासा नहीं की है। इसमें 90 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलेगी। साथ ही इस धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और कनेक्टिविटी फीचर्स भी हैं।

S1X का हार्डवेयर अन्य S1 स्कूटर के समान है। इसमें समान टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर स्प्रिंग्स मिलते हैं। इसके फ्रंट एप्रन में 34-लीटर बूट स्पेस और दो क्यूबी स्टोरेज है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें