---विज्ञापन---

Ola और TVS के इन EV Scooters के दीवाने हैं युवा, इनमें फीचर्स ही कुछ ऐसे, जानें कीमत 

TVS Iqube EV में राइडर की सेफ्टी के लिए फ्रंट टायर में डिस्क ब्रेक और रियर टायर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। वहीं, Ola S1 X में अलॉय व्हील आते हैं, जो इसके लुक्स को एन्हांस करते हैं। स्कूटर में 3 राइडिंग मोड ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मिलते हैं।

EV Scooters under 1 lakhs details in hindi: इलेक्ट्रिक स्कूटरों में अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह स्कूटर कम वजन और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ आते हैं। हाल ही में Ola ने अपने S1 X ईवी स्कूटर की डिलीवरी शुरू की है। वहीं, TVS का Iqube अपने सेगमेंट में हाई सेल स्कूटरों में से एक है। आइए आपको इन दोनों स्कूटरों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

Ola S1 X की टॉप स्पीड 85kmph

स्कूटर में 2 kWh, 3 kWh और 4 kWh तीन बैटरी पैक ऑफर किए जाते है। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 69999 रुपये में मिलता है, सिंगल चार्ज में इसमें 190 Km की मैक्सिमम रेंज निकलती है। इस स्कूटर में 34 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज दिया गया है। स्कूटर में 3 राइडिंग मोड ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स दिए गए हैं। स्कूटर में 3.5-इंच की LCD स्क्रीन है, ये स्कूटर 85 kmph की टॉप स्पीड देता है।

---विज्ञापन---

Ola S1 X

टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और हाई पावर

Ola S1 X में अलॉय व्हील आते हैं, जो इसके लुक्स को एन्हांस करते हैं। स्कूटर का 4 kWh बैटरी पैक वाला टॉप मॉडल 99,999 रुपए एक्स शोरूम में आता है। स्कूटर करीब 7.4 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। आरामदायक सफर के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर स्प्रिंग्स सस्पेंशन दिए गए हैं। स्कूटर में आगे और पीछे दोनों टायरों पर ड्रम ब्रेक हैं।

---विज्ञापन---

TVS Iqube EV में 32 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज

TVS के इस स्कूटर में स्टाइलिश U शेप LED DRL दिए गए हैं। स्कूटर का बेस मॉडल 1.47 लाख रुपये एक्स शोरूम पर आता है। इसमें 32 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज दिया गया है। TVS Iqube EV में दो वेरिएंट और सात कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। यह स्कूटर महज 4 सेकंड में 0 से 40 kmph की रफ्तार पकड़ लेने में सक्षम है। स्कूटर में 2.25kWh और 4.4kW दो बैटरी पैक मिलता है।

TVS iQube ST, TVS iQube ST price, ev scooters

---विज्ञापन---

स्कूटर में 78 Kmph की टॉप स्पीड

TVS Iqube EV में राइडर की सेफ्टी के लिए फ्रंट टायर में डिस्क ब्रेक और रियर टायर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 100 km तक चलता है। इस स्कूटर की सीट हाइट 770 mm की है। यह 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें 12 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं।

ये भी पढ़ें: नई Maruti Swift का क्यों करें इंतजार? Tata दे रहा Swift की कीमत पर ये शानदार कार; जानें डिटेल

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Tata की इन कारों की कीमत 10 लाख से कम, क्यों लें मंहगी गाड़ियां? जब इनमें ही एडवांस फीचर्स

First published on: May 12, 2024 08:55 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola