Ola S1 Air VS Ambier N8 : इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेट में ओला का दबदबा है। पिछले करीब 9 माह से ओला के सबसे अधिक स्कूटर बिक रहे हैं। अब इस सेगमेंट में ओला को नए स्कूटर Ambier N8 ने चुनौती दी है। आइए आपको ओला के S1 Air और Ambier N8 के बीच कंपैरिजन बताते हैं।
Ambier N8
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Enigma ने इसे बनाया है। यह शुरूआती कीमत 84,999 में बाजार में मिलता है। यह सिंगल चार्ज पर यह 200 Km तक की ड्राइविंग रेंज देता है। Ambier N8 में 63V 60AH का बैटरी पैक दिया गया है। इसमें 26 लीटर का अंडर सीट बूट स्पेस मिलता है।
ये भी पढ़ेंः खुल गई किस्मत, बस इतनी सी कीमत पर मिलेगी सुपरकार MG Cyberster, जानें शानदार फीचर्स
फाइल फोटो
यह 50 kmph की टॉप स्पीड देता है
इसमें एलईडी हेडलाइट और टेल लाइट और टर्न सिग्नल लैंप हैं। दमदार स्कूटर में मोबाइल कनेक्ट, डिजिटल ट्रिप मीटर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्कूटर का कुल वजन 220 किलो है। यह 50 kmph की टॉप स्पीड देता है। इसे केवल 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है, इसमें फास्ट चार्जर का भी विकल्प मिलता है। स्कूटर में डिस्क ब्रेक टेलिस्कोपिक फोर्क्स सस्पेंशन दिया गया है।
Ola S1 Air
ओला के इस स्कूटर में 34 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज स्पेस मिलता है। इसकी टॉप स्पीड 85 Kmph की है। Ola S1 Air में सिंगल-पीस सीट और मिरर मिलता है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 87 Km तक चलता है। यह जानदार सकूटर महज 4.3 सेकंड में 0 से 40 kmph की स्पीड पकड़त लेता है। इसका कुल वजन 99 kg है। बाजार में यह 1,21,042 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।
ये भी पढ़ेंः Honda ने कर दिया कमाल, बना डाली सबसे सस्ती SUV, देगी 22 kmpl की माइलेज और 458 लीटर का बूट स्पेस
फाइल फोटो
रिवर्स मोड और साइड स्टैंड अलर्ट जैसे फीचर्स
यह स्कूटर 4.3 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। स्कूटर में 2700 W की पावर और सीट हाइट की ऊंचाई 792 mm की है। यह 3 वेरिएंट और 5 कलर में उपलब्ध है। इसमें ट्विन प्रोजेक्टर हेडलैंप, फ्लैट फुटबोर्ड दिया गया है। इसमें टीएफटी स्क्रीन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, राइडिंग मोड्स, रिवर्स मोड, साइड स्टैंड अलर्ट, ओटीए अपडेट्स, म्यूजिक प्लेबैक रिमोट बूट लॉक, नेविगेशन और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 hr agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
18 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
21 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines