खुल गई किस्मत, बस इतनी सी कीमत पर मिलेगी सुपरकार MG Cyberster, जानें शानदार फीचर्स
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
MG Cyberster: MG ने अपनी सुपरकार Cyberster की कीमतों का खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार बाजार में 27.5 लाख रुपए एक्स शोरूम में मिलेगी। यह इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज होने में लगभग 400 km तक चलेगी।
इस शानदार लुक्स वाली कार की लंबाई 4535mm, चौड़ाई 1913mm, ऊंचाई 1329mm है। इस दमदार कार में 310 bhp की पावर मोटर मिलती है, जिससे खराब रास्तों पर भी यह कार दमदार परफॉमेंस करती है। MG Cyberster कंपनी की लग्जरी कार है, जिसमें सभी एडवांस फीचर्स के साथ लेदर-क्लैड इंटीरियर दिया गया है।

फाइल फोटो
इस डैशिंग लुक्स कार का व्हीलबेस 2690 mm का है, जिससे कम जगह में यह आसानी से टर्न ले पाती है। कंपनी ने यह कार सॉलिड बिल्डक्वालिटी के साथ पेश की है। लेदर-क्लैड इंटीरियर इसे एलीट फील देते हैं। फिलहाल इसमें कंपनी सिंगल-मोटर रियर व्हील ड्राइव (RWD) और डुअल-मोटर ओल व्हील ड्राइव (AWD) दोनों लेआउट का विकल्प दे रही है।
MG Cyberster सबसे पहले यूरोप समेत ग्लोबल मार्केट में साल 2024 में बिक्री के लिए पेश की जाएगी। उम्मीद है कि इसके बाद यह कार भारतीय बाजार में भी उतार दी जाए। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी इंडिया में लॉन्च डेट, डिलीवरी और कीमत का खुलासा नहीं किया है।
यह कंपनी की स्पोर्ट्स कार है, जिसमें कन्वर्टिबल फैब्रिक रूफ का फीचर भी दिया गया है। इसमें दो सीट के साथ ऊपर की तरफ खुलने वाले गेट दिए गए हैं। कार में 20-इंच के अट्रैक्टिव एलॉय व्हील्स मिलते हैं। MG Cyberster में अग्रेसिव फ्रंट, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और चौड़े रियर हंच दिए हैं।
कार के रियर डेक ग्लॉस ब्लैक फिनिश में है और LED टेल लाइट्स हैं। इसमें स्टाइलिश लाइट और डिजाइनर बंपर मिलेगा। कार का कुल वजन 1850 किलोग्राम है। लुक्स में यह कार बाजार में Ariel P40, Aspark Owl, Lotus Evija, और Pininfarina Battista को टक्कर देगी।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: