Ola S1 Air: ओला ने रिकॉर्ड इलेक्ट्रिक स्कूटरों की ब्रिकी की है। आंकड़ों पर गौर करें तो बीते जुलाई में कंपनी ने कुल 51,299 यूनिट्स बेचे। जबकि जून महीने में यह संख्या 45,984 यूनिट्स थी। लगातार पिछले 10 माह से ओला सबसे अधिक स्कूटर बेचने वाली कंपनी बन गया है।
इस स्कूटर में रिवर्स मोड दिया गया है
हाल ही में Ola S1 Air का नया अट्रैक्टिव कलर Neon Green पेश किया गया है। इसके बाद से इस कलर की बड़ी संख्या में बुकिंग हो रही है। इस स्कूटर में रिवर्स मोड दिया गया है, जिससे इसे बैक करने में परेशानी नहीं होती। इसमें फिलहाल 3 वेरिएंट मिलते हैं।
ये भी पढ़ेंः चलती कार में क्या आप भी करते हैं एसी स्विच ऑफ और ऑन?, अब यह पड़ेगा भुगतना!
फाइल फोटो
सिंगल चार्ज पर 87 Km तक की ड्राइविंग रेंज
यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 87 Km तक की ड्राइविंग रेंज देता है। बाजार में यह स्कूटर 1,09,999 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में उपलब्ध है। इसका वजन 99 kg का है, जिससे इसे सड़क पर चलाना और कंट्रोल करना आसान है।
दमदार स्कूटर महज 4.3 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है
स्कूटर में 2700 W की हाई पावर दी गई है, जो इसे सिटी की स्मूथ सड़कों के अलावा खराब रास्तों में चलने की पावर देती है। सामान रखने के लिए स्कूटर में 34 लीटर का अंडर सीट स्पेस है। इसकी सीट हाइट 792 mm की है। यह दमदार स्कूटर महज 4.3 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है।
स्कूटर सिर्फ 4.3 सेकंड में 40 kmph की स्पीड पकड़ लेता है
स्कूटर में सिंगल-पीस सीट है और 5 कलर ऑप्शन उपलब्ध है। Ola S1 Air में 85 Kmph की टॉप स्पीड मिलती है। यह स्कूटर सिर्फ 4.3 सेकंड में 40 kmph की स्पीड पकड़ लेता है। स्कूटर में इसमें ट्विन प्रोजेक्टर हेडलैंप और फ्लैट फुटबोर्ड दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः Hyundai ले आया फ्लाइंग कार, अब तो इसे ही खरीदेंगे, जानें क्या है लॉन्च डेट?
Ola S1 Air में शानदार 1359 mm का व्हीलबेस
Ola S1 Air में शानदार 1359 mm का व्हीलबेस दिया गया है। इस स्कूटर में ओटीए अपडेट्स के साथ 165 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस है। इसमें टीएफटी स्क्रीन और 1359 mm का व्हीलबेस दिया गया है। Ola S1 Air में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, साइड स्टैंड अलर्ट और अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह कंपनी का हाई परफॉमेंस स्कूटर है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines