चलती कार में क्या आप भी करते हैं एसी स्विच ऑफ और ऑन?, अब यह पड़ेगा भुगतना!

Best Way to use car AC, car ac, auto news, car care tips,

फाइल फोटो

Best Way to use car AC: बारिश और उमस के समय कार में एयर कंडीशनर चलाने के कुछ देर के बाद ही ठंड लगने लगती है। अगर हम एसी को बंद करते हैं तो फिर गर्मी लगती है और पसीने आते हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि नमी के मौसम में क्या है कार एसी चलाने का सही तरीका?

चलती कार में कभी भी एसी को बार-बार बंद और चालू नहीं करना चाहिए

अव्वल तो हमें चलती कार में कभी भी कार के एसी को बार-बार बंद और चालू नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कार की पेट्रोल खपत कतई कम नहीं होती है। बल्कि इससे खपत बढ़ने के चांस की बढ़ते हैं। दरअसल, बार-बार एसी को बंद करने और फिर चालू करने पर चलती कार में हम अचानक इंजन पर दबाव बढ़ाने का काम करते हैं।

Best Way to use car AC, car ac, auto news, car care tips,

फाइल फोटो

इंजन को पूरी पावर और टॉर्क जेनरेट करने में आती है परेशानी

इंजन के पार्ट्स पर इसका असर होता है। एसी समेत इंजन के अन्य पार्ट्स के जल्दी खराब होने का खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं इससे कार की माइलेज भी कम होती है। बार-बार इंजन पर प्रेशर पड़ने पर इंजन क्षमता कम होती है। इससे इंजन को पूरी पावर और टॉर्क जेनरेट करने में परेशानी होती है, जिसका सीधा असर माइलेज पर पड़ता है।

बारिश व उमस में अपनाएं यह ट्रिक 

अब सवाल यह है कि बारिश व उमस में हम क्या करें। दरअसल, सबसे पहले हमें कार के एसी का टेंप्रेचर तय करना चाहिए। कई कारों में यह काम मैनुअल तो कई कार इसके ऑटोमेटिक फीचर से लैस होती है। यह क्लाइमेट कंट्रोल अपने-आप की कार के अंदर के तापमान को मेंटेन करता है। मैनुअल ऑप्शन में आप अपनी जरूरत के हिसाब से 24 या फिर 25 डिग्री सेल्सियस इस कर सकते हैं।

Best Way to use car AC, car ac, auto news, car care tips,

फाइल फोटो

मैनुअली नॉब से करें तापमान कंट्रोल 

जानकारी के अनुसार इसके अलावा कार में एक कूलिंग नॉब होती है, जिसमें नीले और लाल रंग के निशान दिए होते हैं। ठंडक के लिए नीले और हीटर के लिए लाल की तरफ इस नॉब को एसी चलाते हैं। इस नॉब का इस्तेमाल कर तापमान को कंट्रोल किया जा सकता है।

मानसून में हमें एसी वेंट बंद नहीं करने चाहिए

कार एक्सपर्ट कहते हैं कि मानसून में हमें एसी वेंट बंद नहीं करने चाहिए। एसी चलाते हुए थोड़ी हवा बाहर की भी कार के अंदर आने दें। वहीं, हवा की दिशा विंडशील्ड की तरफ मोड़ दें। ऐसा करने से कार के शीशे पर धुंध नहीं जमेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ