OLA S1 Air: ओला के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। कंपनी ने 15 अगस्त 2023 तक इसे इंट्रोडक्ट्री प्राइस 1,09,999 लाख रुपये एक्स-शोरूम में बेचने का ऐलान किया है। यह दमदार स्कूटर महज 4.3 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेता है।
OLA के सीईओ ने किया यह बड़ा ऐलान
OLA के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर कहा, “S1 एयर की मांग हमारी उम्मीदों से अधिक हो गई है, कई लोग हमसे 1.1 लाख रुपये का ऑफर खोलने के लिए कह रहे हैं। हम इस ऑफर को 31 जुलाई रात 8 बजे से 15 अगस्त रात 12 बजे तक सभी के लिए बढ़ा रहे हैं। इससे पहले यह ऑफर 31 जुलाई तक था।
ये भी पढ़ेंः 6 सेकंड में पकड़ती है रफ्तार और डैशिंग लुक्स, इस ईवी बाइक के आगे दिल हार बैठे लड़के, जानें फीचर्स
चूक गए तो 1.19 लाख में पड़ेगा खरीदना
जानकारी के अनुसार 15 अगस्त के बाद OLA S1 Air 10,000 रुपये अधिक कीमत पर 1.19 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। बता दें कंपनी ने अपने इस ईवी स्कूटर का हाल ही में नया Neon Green कलर पेश किया था, जिसे युवाओं में काफी पसंद किया जा रहा है।
एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 87 Km तक चलता है
OLA S1 Air एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 87 Km तक चलता है। इस धांसू स्कूटर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ओटीए अपडेट्स और रिवर्स मोड, साइड स्टैंड अलर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 165 मिमी है। OLA S1 Air का कुल वजन 99 kg है।
फाइल फोटो
इसमें 34 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज स्पेस दिया गया है
इसमें 34 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज स्पेस दिया गया है। यह स्कूटर में 4.3 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन वेरिएंट और पांच कलर ऑप्शन मिलते हैं। OLA S1 Air में 2700 W की पावर मिलती है। OLA S1 Air सड़क पर 85 Kmph की टॉप स्पीड देता है।
ये भी पढ़ेंः इस कार की हुई सबसे अनोखी लॉन्चिंग, मॉडल को लगे 10 लाख वोल्ट के झटके
OLA S1 Air की सीट हाइट की 792 mm की है
OLA S1 Air की सीट हाइट की 792 mm की है। इसमें फ्लैट फुटबोर्ड दिया गया है। इसमें ट्विन प्रोजेक्टर हेडलैंप, कर्वी बॉडी पैनल, सिंगल-पीस सीट और मिरर मिलता है। स्कूटर का व्हीलबेस 1359 मिमी का मिलता है। इसमें टीएफटी स्क्रीन, सेफ्टी के लिए इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines