Ola Electric Scooters: ओला इलेक्ट्रिक कंपनी ने कल ही भारत में अपनी सबसे किफायती पेशकश के रूप में एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है। इस Ola S1 स्कूटर की लुक की बात करें तो यह S1 Pro के जैसा ही दिखता है, लेकिन आपको बता दें कि इनमें कुछ ध्यान देने योग्य अंतर भी हैं, तो आइए एक नजर डालते हैं उन सभी खास बातों पर…
और पढ़िए – क्रिकेटर SuryaKumar Yadav ने खरीदी ये लग्जरी कार, जानें कीमत और फीचर्स
S1 VS S1 Pro: Design and Battery
सबसे पहले हम इन दोनों स्कूटर्स के डिजाइन के बदलाव के बारें में बात करते है। कंपनी नें S1 प्रो के डिज़ाइन में बदलाव करके एस 1 स्कूटर को एक नया लुक दिया है। इन स्कूटर्स की रेंज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि S1 Pro 181 किमी की रेंज देता है, तो वहीं S1 141km की रेंज देता है। ये रेंज ARAI के द्वारा प्रमाणित है। हालांकि इनकी वास्तविक रेंज की बात करें तो सिंगल चार्ज में S1 Pro लगभग 170 किमी और S1 लगभग 128km (Eco) की रेंज देते है। S1 Pro में 4kwh की बैटरी दी गई है, वहीं S1 स्कूटर में 3kwh की उससे छोटी बैटरी दी है। S1 की बैटरी चार्जिंग के लिए पांच घंटे का समय लेती है, और S1 प्रो को बैटरी चार्जिंग के लिए छह घंटे और तीस मिनट का समय चाहिए होता है।
ओला कंपनी ने अपने दोनों मॉडल S1 में S1 प्रो में 5.5kW की समान मोटर दी है, और इस मोटर का पीक आउटपुट 8.5kW पर रेट किया गया है, लेकिन S1 की टॉप स्पीड 95 किमी प्रति घंटे की है। जो प्रो के 115 किमी प्रति घंटे के से कम है। ओला S1 के बेस मॉडल में इको, नॉर्मल और स्पोर्ट मोड दिए गए है। जबकि प्रो में हाइपर मोड दिया गया है। ओला कंपनी ने अपने दोनों मॉडलों में कई सारे समान फीचर्स भी दिए है। 7-इंच TFT टचस्क्रीन से लेकर राइड मोड, नेविगेशन, म्यूजिक प्लेबैक, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, रिवर्स मोड और LED इल्यूमिनेशन ये सभी फीचर्स इन दोनों मॉडल में दी गई हैं।
और पढ़िए – Electric Mahindra XUV400 : इस दिन से खरीद पाएंगे आप महिंदा की ये शानदार इलेक्ट्रिक कार, जानें फीचर्स
S1 VS S1 Pro: Variants And Price
चलिए बात करतें है इन स्कूटर्स के वेरिएंट्स की आप अगर S1 को खरीदना चाहते है तो यह बाजार में पांच रंगों में उपलब्ध है, जबकि S1 Pro को 11 अलग-अलग विकल्पों में पेश किया गया है।
Ola S1 के मूल्य की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 99,999 रुपये है, जो कि एक एक्स-शोरूम प्राइस है, जबकि S1 प्रो की कीमत 1,49,999 रुपये है और यह इसकी एक्स-शोरूम कीमत है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
12 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
14 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
16 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
17 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
19 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines