Electric Mahindra XUV400 : इस दिन से खरीद पाएंगे आप महिंदा की ये शानदार इलेक्ट्रिक कार, जानें फीचर्स

car (28)

Picture Credit: Google

विज्ञापन

Electric Mahindra XUV400 : लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही है। जिसके चलते बड़ी वाहन निर्माता कंपनियां भी एक के बाद एक अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को बाजार में उतार रही है। शानदार फीचर्स के साथ बेहतरीन माइलेज के लिए इन कारों को जाना जाता है। इसी क्रम में Mahindra कंपनी भी पीछे नहीं है। महिंद्रा कंपनी जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक SUV को पेश करने जा रही है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV को 6 सितंबर 2022 को सेल के लिए लेकर आएगी। आपको बता दें कि सीधे सीधे इस कार का मुकाबला Tata Nexon EV Max से होगा। आइए बात करते है इस कार के फीचर्स की…

 

विज्ञापन

 

Electric Mahindra XUV400 : Features

विज्ञापन

महिंद्रा कंपनी आने वाली 6 सितंबर को अपनी Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक SUV को बाजार में बिक्री के लिए लेकर आ रही है। इलेक्ट्रिक XUV400 लगभग 4.2 मीटर लंबी होगी और इसमें अधिक बूट स्पेस भी दिया गया है। सबसे पहले आपको ये बता दें कि आने वाली इस इलेक्ट्रिक कार X100 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। आपको बता दें कि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को पहले 2020 ऑटो एक्सपो में भी शोकेज किया था। इस कार के फीचर्स की बात करें तो इस XUV400 में क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल, डीआरएल के साथ नए डिज़ाइन किए गए हेडलैंप, संशोधित टेलगेट और नए टेललैंप क्लस्टर को शामिल किया गया हैं। ऐसी भी संभावना है कि आने वाली इस कार में एड्रेनो एक्स कनेक्टेड कार एआई तकनीक के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जा सकता है।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

हाल ही में महिंद्रा कंपनी ने अपने INGLO EV स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित पांच इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया है, जिनमें XUV.e रेंज वाली 2024 के अंत तक BE रेंज वाली 2025 में सड़कों पर दिखेगी। XUV.e और BE के माध्यम से बेचे जाएंगे। XUV.e रेंज में XUV.e8 और XUV.e9 कूपे SUV भी शामिल होंगी और BE मॉडल की बात करें तो इसमें BE.05, BE.07 और BE.09 आदि शामिल हैं।
कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर इनकी कीमत की कोई जानकारी नहीं दी है।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ