Ola Electric Car: लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ती जा रही है, इसलिए ज्यादातर कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को बाजार में उतार रही है। इसी क्रम मे अब ओला कंपनी ने भी अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि ओला कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार 2024 में लॉन्च करेगी। तो चलिए बात करते है इस कार के फीचर्स और कीमत के बारें में-

Ola Electric Car के फीचर्स

आधिकारिक तौर पर ओला कंपनी ने यह जानकारी दी है कि भारतीय बाजार में पहली इलेक्ट्रिक कार सन् 2024 में पेश होगी। इस कार में इन हाउस ली आयन बैटरी पैक लगा होगा। इसमें कूप जैसी ढ़लान वाली रुफलाइन के साथ रेक्ड विंडस्क्रीन भी लगी है। नई इलेक्ट्रिक सेडान एक शानदार लुक के साथ बाजार में उपलब्ध होगी।

इस Electric Car में OLA Logo दिया है और इसमें लगा LED बार भी इस गाड़ी को एक अलग लुक देता है। दो बड़े वेंट्स इस कार के फ्रंट बंपर के दोनो ओर दिए है। OLA का लोगो इस गाड़ी के पीछे की ओर भी दिया गया है। ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम, हैंडल लेस डोर, इन-हाउस विकसित मूवओएस सॉफ्टवेयर और नई ली आयन की दमदार बैटरी भी इस गाड़ी में दिए गए है।

4 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार

कंपनी का दावा है कि ओला की यह कार भारत की ‘sportiest car ever’ होगी। यह Kia EV6 से ज्यादा एरोडायनामिक होगी। सीईओ अग्रवाल ने दावा किया कि यह इलेक्ट्रिक कार 4 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। यानी स्पीड में भी इसका कोई मुकाबला किसी कार से नहीं होगा। कंपनी ने 2026-27 तक दस लाख इलेक्ट्रिक कारों को बेचने का लक्ष्य रखा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओला की इलेक्ट्रिक कार 400 से 500 किमी के बीच का सफर तय करेगी। कीमत को देखते हुए कहा जा सकता है कि कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार बिक्री के मामले में भले ही ज्यादा न हो, लेकिन इसके जरिए कंपनी यह जरूर दिखा पाएगी कि वह कितनी सक्षम है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ