हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Ather का बुरा हाल, TVS और Bajaj से काफी आगे निकली Ola, बेच डाले इतने स्कूटर

Ola electric की बिक्री लगातार बढ़ रही है। पिछले महीने कंपनी ने सबसे ज्यादा स्कूटर बेचकर 54% मार्केट पर कब्ज़ा कर लिया है। जबकि बजाज और टीवीएस की बिक्री बहुत ज्यादा नहीं हुई। किस कंपनी ने कितने स्कूटरों की बिक्री की ? आइये जान लेते हैं…

विज्ञापन

Best-selling scooters: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। पिछले महीने Ola, TVS और  Bajaj के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है। ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले महीने 33,963 वाहनों की बिक्री की है जबकि पिछले साल कंपनी ने 22,068 यूनिट्स की बिक्री की थी, यानी इस बार कंपनी ने 11,895 स्कूटर ज्यादा बेचे हैं।

दूसरे नंबर पर TVS मोटर रही है जिसने पिछले महीने iQUBE स्कूटर की 7,675 यूनिट्स की बिक्री की है जबकि पिछले साल कंपनी 8758 यूनिट्स बेच पाई थी। बजाज ऑटो की बात करें तो कंपनी ने पिछले महीने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक की 7529 यूनिट्स की बिक्री की है जबकि पिछले साल कंपनी ने सिर्फ 4,093 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी इस बार बजाज की बिक्री काफी शानदार रही है।

घर रही है Ather के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड 

Ather के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री लगातार घट रही है। पिछले महीने कंपनी ने  4,062 यूनिट्स की बिक्री की है जिसे यह चौथे नंबर आ गई है। जबकि पिछले साल कंपनी ने 7,802 यूनिट्स की बिक्री की है यानी इस बार कंपनी की बिक्री में 48% कमी देखने को मिली है।  यानी इस बार कंपनी की बिक्री में 48% कमी देखने को मिली है। हाल ही में कंपनी न एक नया फैमिली स्कूटर लॉन्च किया था लेकिन वो भी कंपनी की बिक्री मजबूत करने में सफल नही हुआ।

Greaves इलेक्ट्रिक की बिक्री इस बार काफी बढ़िया रही है कंपनी ने पिछले महीने 2511 यूनिट्स की बिक्री करके 355% की ग्रोथ दर्ज की है। जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी सिर्फ 551 यूनिट्स की ही बिक्री कर पायी थी। कंपनी धीरे-धीरे अपनी बिक्री बढ़ाने में सफल हो रही है और इसके पीछे एक बड़ा कारण ये है  कि कंपनी केवल ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से  किफायती मॉडल डिजाइन कर रही है।

यह भी पढ़ें: 70km की माइलेज, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, जानें बजाज की इस बाइक के टॉप 3 फीचर्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें