70km की माइलेज, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, जानें बजाज की इस बाइक के टॉप 3 फीचर्स

भारत में बजाज ऑटो की प्लेटिना 110 अकेली ऐसी बाइक है जिसमें एबीएस- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलती है। इस फीचर की मदद से अचानक ब्रेक लगाने पर भी बाइक कंट्रोल में रहेगी।

bajaj_bf3303

Bajaj Platina 110 ABS: अब अब टू-व्हीलर राइडर्स की सेफ्टी पर भी पूरा फोकस किया जा रहा है। एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के आने से अचानक ब्रेकिंग के दौरान बाइक Slip नहीं होगी और काफी हद तक आप गिरने से बच जाएंगे। शुरुआत में 125cc इंजन से ऊपर की सभी बाइक में ABS (Anti-lock braking systems) की सुविधा दी जाने लगी है, लेकिन यह फीचर एंट्री लेवल बाइक्स (100cc-125cc) में भी होना जरूरी है।

फिलहाल अभी इस पर काम चल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह फीचर्स सभी बाइक्स में देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि बजाज ऑटो ने पहले ही अपनी 110ccc बाइक Platina में ABS फीचर दे दिया है और इसी के साथ यह भारत की सबसे सस्ती बाइक भी बन गई है। अगर आप इस बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके टॉप 3 फीचर हम आपको यहां बता रहे हैं।

70kmpl की माइलेज

बजाज प्लेटिना 110 में 115.45cc का DTS-i एयर-कूल्ड इंजन लगा है, जो 8.6 ps की पावर और 9.81Nm का टॉर्क जनरेट देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। ARAI के मुताबिक, एक लीटर में यह बाइक 70 km की माइलेज देती है। जबकि इसकी टॉप स्पीड 90km है। बाइक में 11 लीटर का फ्यूल टैंक है। यह इंजन पावर के साथ बेहतर माइलेज का भी भरोसा देता है।

एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम

प्लेटिना 110 में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलती है। इस फीचर की मदद से अचानक ब्रेक लगाने पर भी बाइक कंट्रोल के बाहर नहीं होगी। इससे दुर्घटना की संभावना कम होगी। ABS एक बहुत ही जरूरी फीचर बन गया है। उम्मीद है कि जल्द ही सरकार इस फीचर को एंट्री लेवल बाइक में भी अनिवार्य करे।

आरामदायक राइड

इस बाइक में लम्बी, चौड़ी और सॉफ्ट सीट का इस्तेमाल किया गया है जिससे राइडर के साथ पीछे बैठने वाले को भी आरामदायक राइड का आनंद मिले। बाइक में दिए रियर स्प्रिंग सस्पेंशन खराब रास्तों को भी आसानी से पार करने में मदद करते हैं। इस बाइक को डेली यूज के साथ लंबी दूरी पर भी ले जाया सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ