भारत Okaya EV अपने प्रीमियम ब्रांड Ferrato के तहत एक नई इलेक्ट्रिक बाइक डिसरप्टर (Disruptor) को 2 मई को लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी की एक हाई स्पीड इलेक्ट्रिक बाइक होगी। लॉन्च से पहले ही इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक सिर्फ 500 रुपये देकर इसे बुक कर सकते हैं।
इस बाइक की जो तस्वीरें सामने आई हैं उन्हें देखकर साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर यह मॉडल एक अच्छी कीमत पर भारत में आता है तो इसे सफल होने से कोई नहीं रोक पायेगा। आइये जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में…
25 पैसे में दौड़ेगी Okaya नई डिसरप्टर बाइक
कंपनी का दावा है कि नई फर्राटो डिसरप्टर इलेक्ट्रिक बाइक महज 25 पैसे में एक किलोमीटर चलेगी। इस बाइक में 3.97 kWh की LFP बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज पर 129 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेगी। इसकी टॉप स्पीड 95kmph होगी। इस इलेक्ट्रिक बाइक की मोटर 6.37 kW की पावर और 228 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगी।
स्पोर्टी डिजाइन
इस नई इलेक्ट्रिक बाइक की सबसे बड़ी खूबी इसका स्पोर्टी लुक है। इस बाइक के जरिये कंपनी यूथ को टारगेट करेगी। इस डेली यूज़ के हिसाब से भी डिजाइन किया जा सकता है। बाइक में अडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम, सुपीरियर सस्पेंशन, कंफर्टेबल सीटिंग, स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स शामिल किये गये हैं।
इस नए मॉडल को लेकर ओकाया ईवी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर अंशुल गुप्ता ने बताया कि इस इलेक्ट्रिक मार्वल में अनमैच्ड पावर, कटिंग एज डिजाइन और अडवांस्ड टेक्नॉलजी जैसी खूबियां मिलती हैं।
यह भी पढ़ें: 24 वेरिएंट में आती है हुंडई की ये SUV, अब आ रही है CNG अवतार में
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
2 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
3 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
3 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
3 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
4 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
4 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
4 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
4 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
5 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines