धांसू लुक्स और तगड़े फीचर्स, Okaya का यह EV Scooter देता है 160 km की रेंज, जानें कीमत
Edited By Amit Kasana

Okaya Faast
Edited By Amit Kasana

Okaya Faast
EV Scooters: इंडियन टू व्हीलर मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर के ऑप्शन बढ़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में Okaya का ईवी स्कूटर है Faast F4। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने में 160 km तक चलता है। यह स्कूटर 70 kmph की टॉप स्पीड देता है। स्कूटर की बैटरी 5 घंटे में चार्ज हो जाती है।
Okaya Faast F4 में 4.4 kWh का बैटरी पैक है। स्कूटर में 2000 पावर की मोटर है। Okaya Faast F4 शुरूआती कीमत 1,09,000 लाख और Okaya Faast F3 शुरूआती कीमत 99,999 हजार रुपये में (दोनों एक्स शोरुम) बाजार में उपलब्ध है। यह स्कूटर मार्केट में Okinawa Okhi90, BGauss D15, Ola S1 को टक्कर देता है।

स्कूटर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, व्हीकल ट्रैकर, जियो-फेंसिंग, एंटी-थेफ्ट अलर्ट, कीलेस ऑपरेशन, रिमोट इनेबल/डिसेबल, बैटरी स्टेटस, राइड, ट्रिप हिस्ट्री और बैटरी स्टैटिस्टिक्स जैसी फीचर्स मिलते हैं। स्कूटर में Eco, City and Sport तीन मोड आते हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: