Hero Moto Corp ने बेचे रिकॉर्ड टू व्हीलर, बिक्री में 15 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी
Edited By Amit Kasana

symbolic photo
Edited By Amit Kasana

symbolic photo
Hero: Hero Moto Corp ने अपने मार्च 2023 सेल्स के आंकडें जारी किए हैं। कंपनी के मुताबिक उन्होंने बीते माह कुल करीब 5,19,342 टू व्हीलर यूनिट्स की बिक्री की। जो साल 2022 मार्च के मुकाबले में करीब 15 फीसदी तक अधिक हैं। 2022 में इस अवधि में 4,50,154 यूनिट्स बिकीं थीं।
कंपनी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2023 में 5.3 मिलियन यूनिट की बिक्री को पार कर अपनी लीडरशिप पोजीशन को और मजबूत किया है। वहीं, कंपनी ने FY23 में कुल 53,28,546 यूनिट्स की बिक्री की है। जो FY22 के मुकाबले 8 फीसदी तक अधिक है। 2022 में इस अवधि में 49,44,150 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
बता दें हाल ही में कंपनी ने 110 cc का नया स्कूटर Zoom लॉन्च किया था। इसके अलावा कंपनी ने Splendor का XTEC वेरिएंट और Super Splendor भी पेश किया था। इस साल के अंत तक कंपनी कई नए टू व्हीलर लेकर आ रही है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: