नया इलेट्रिक स्कूटर लॉन्च, कीमत 63550 और 100 की ड्राइविंग रेंज

Odysse E2GO में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एंटी थेफ्ट लॉक, कीलेस एक्सेस और डिजिटल स्पीडोमीटर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

Odysse E2GO Electric Scooter

Odysse E2GO Electric Scooter

विज्ञापन

Odysse E2GO Graphene: लगातार इलेक्ट्रिक स्कूटरों का क्रेज बढ़ा है। इसी को देखते हुए टू व्हीलर निर्माता कंपनी Odysse ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Odysse E2GO Graphene लॉन्च किया है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 100 किलोमीटर तक चलेगा। यह हाई एंड स्कूटर है, जिसमें बड़े टायर साइज मिलते हैं।

छह अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन

यह नया स्कूटर 63550 हजार रुपये में बाजार में मिलेगा। इसमें छह अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलेंगे। Odysse E2GO Graphene आठ घंटे में फुल चार्ज होगा। इसे चलाने के लिए कोई ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं है। आप इसे ऑनलाइन ई कॉमर्स साइट Flipkart पर खरीद सकते हैं। इस स्कूटर में बड़ी हेडलाइट दी गई है।

Advertisment
Odysse E2GO Electric Scooter

Odysse E2GO Electric Scooter

यूएसबी चार्जिंग पोर्ट

Odysse Electric मुंबई बेस्ट इलेट्रिक व्हीकल स्टार्टअप कंपनी है। इस ईवी स्कूटर में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एंटी थेफ्ट लॉक, कीलेस एक्सेस और डिजिटल स्पीडोमीटर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। स्कूटर में अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें हैवी सस्पेंशन मिलता है। स्कूटर में डिस्क ब्रेक दिए गए है। कंपनी ने स्कूटर में फ्यूचरिस्टिक लुक्स दिया गया।

विज्ञापन

60 किलोमीटर तक चलता है

आपको बता दें कि बाजार में 60 से कम इलेट्रिक स्कूटर Yo Drift भी आता है। यह इलेट्रिक स्कूटर एक वेरिएंट और पांच कलर ऑप्शन में मिलता है। यह स्कूटर 51094 हजार रुपये में आता है। स्कूटर में सेफ्टी के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 60 किलोमीटर तक चलता है।

25 kmph की टॉप स्पीड

Yo Drift सड़क पर 25 kmph की टॉप स्पीड देता है। यह स्कूटर 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें आरामदायक सफर के लिए टेलिस्कोपिक फ्रोक और मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। इसमें LED हेडलैंप और डिजिटल कंसोल दिए गए हैं। इसमें थ्री-इन-वन लॉक सिस्टम, बिना चाबी के स्टार्ट, रिवर्स मोड और एक मोबाइल चार्जिंग सॉकेट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ