Racer Bikes: रेसर बाइक को चलाने का अपना अलग थ्रिल होता है। इसी सेगमेंट में एक धाकड़ बाइक लॉन्च हुई है Norton V4CR. इस दमदार बाइक में 1200 CC का धांसू इंजन मिलता है। यह बाइक सड़क पर 193 kmph की टॉप स्पीड देती है।
ब्रिटिश कंपनी नॉर्टन ने यह बाइक लॉन्च की है
ब्रिटिश टू व्हीलर निर्माता कंपनी नॉर्टन ने यह बाइक लॉन्च की है। फिलहाल इसे केवल ग्लोबल मार्केट ब्रिटिश में ही सेल के लिए बनाया गया है। नॉर्टन का साल 2020 ने इंडियन टू व्हीलर कंपनी टीवीएस ने अधिग्रहण किया था। जिससे यह उम्मीद है कि इस बाइक को भारत में भी पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
5-स्पीड ट्रांसमिशन देता है हाई परफॉमेंस
बाइक में V4 इंजन दिया गया है, जो 185 bhp की हाई पावर और 125Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें हैंड मेड एल्यूमीनियम फ्रेम, टाइटेनियम एग्जिट सिस्टम, एलईडी हेडलाइट और बड़ा 15-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
बाइक में हैं मस्कुलर लुक्स
कंपनी की यह रेसर बाइक है जिसे बेहद मस्कुलर लुक्स दिया गया है। इसमें सिंगल पीस सीट और हैंडमेड एग्जॉस्ट मिलता है। भारतीय करेंस के अनुसार यह बाइक 42.81 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। बाइक का दमदार इंजन इसे खराब रास्तों पर हाई पावर देता है। इसकी सीट में पीछे सपोर्ट दिया गया है, जिससे की झटकों व खराब रास्तों पर राइडर का सफर आरामदायक बना रहे।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
16 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
18 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
19 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
21 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
23 hrs agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
1 day agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines