सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग और 19.47 kmpl की माइलेज, Verna और होंडा City का खेल बिगाड़ रही यह सेडान, जानें फीचर्स
Edited By Amit Kasana

sedan car
Edited By Amit Kasana

sedan car
Sedan Car: सेडान हाई क्लास फैमिली कार होती हैं। इन कारों में सेफ्टी रेटिंग बेहद महत्वपूर्ण है, इसी कड़ी में Global NCAP ने की 5 रेटिंग कार है Skoda Slavia. इस कार का बाजार में सीधा मुकाबला Hyundai Verna, Maruti Suzuki Ciaz, Honda City और Volkswagen Virtus से है। आइए आपको इस कार की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
स्कोडा स्लाविया में दमदार 999 cc से 1498 cc तक का इंजन मिलता है। यह कार 113.98 से 147.52 Bhp तक का पावर देती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। कार के अलग-अलग ट्रिम 18.07 से 19.47 kmpl तक की माइलेज देते हैं।

कार मे 521 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। जिससे लंबी दूरी के सफर में ज्यादा सामान लेकर जा सकते हैं। बाजार में इसके Lava Blue एडिशन की हाई डिमांड है। यह तीन वेरिएंट Active, Ambition और Style में मिलती है। Style इसका एनिवर्सरी एडिशन है।
Skoda में Crystal Blue, Tornado Red, Carbon Steel, Brilliant Silver और Candy White पांच कलर का ऑप्शन मिलता है। स्लाविया में 1-लीटर पेट्राल इंजन, जो 115 PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क देता है। वहीं, 1.5-लीटर यूनिट 150PS के पावर और 250 Nm के टॉर्क के साथ आता है।
कार 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। इसमें डुअल-क्लच भी मिलता है। स्लाविया में आठ इंच का टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल, और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, आठ इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सिंगल-पैन सनरूफ और हवादार फ्रंट सीटें जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सेफ्टी के लिए कार में छह एयरबैग, EBD के साथ ABS, ISOFIX चाइल्ड-सीट एंकरेज, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), हिल-होल्ड असिस्ट और एक रियर पार्किंग कैमरा मिलता है। बता दें एबीएस तकनीक से हादसों का खतरा कम होता है। यह सिस्टम व्हील सेंसर से चलता है। जो सड़क की कठोर स्थितियों को महसूस करते हैं एबीएस को सक्रिय कर देते हैं। इसमें हादसे के दौरान अचानक ब्रेक लगाने पर चालक को सामान्य ब्रेकिंग सिस्टम से वाहन को कंट्रोल करने का अधिक समय मिल जाता है। सेंसर से एंटी-लॉक ब्रेक ऑटोमेटिक रूप से ऐसा शुरू हो जाते हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: