Norton may soon launch bikes in india details in india: इंडिया में हाई पावरट्रेन बाइक्स का क्रेज बढ़ता जा रहा है, इस सेगमेंट में 650cc bikes की हाई डिमांड है। फिलहाल बाजार में इस सेगमेंट में Royal Enfield Continental GT 650 हाई सेल बाइक में से एक है। अब इस सेगमेंट में यूके की बाइक निर्माता कंपनी Grindwell Norton भारत में अपनी बाइक लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है।
बाइक में मिलेंगे वायर स्पोक व्हील और बड़े टायर साइज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Norton अगले 3 साल में इंडिया में अपनी 6 धाकड़ बाइक लॉन्च करेगा। फिलहाल कंपनी ने ये नहीं बताया है कि ये कौन से मॉडल होंगे। बताया जा रहा है कि 2025 में सबसे पहले कंपनी अपनी किसी क्रूजर लुक बाइक को लॉन्च करेगा, जो कंपनी की Norton Atlas 650cc और Nomad बाइक पर बेस्ड होगा। इस बाइक में 650cc इंजन मिलेगा, इसमें सेफ्टी के लिए दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक मिलेंगे। यह बाइक वायर स्पोक व्हील में आएगी, जो इसे स्टाइलिश लुक देगा।
Norton की बाइक में मिलेगा डिजिटल मीटर और एडवांस फीचर्स
Norton की 650cc की ये बाइक लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ आएगी, जिससे ये लंबी दूरी के सफर पर हाई परफॉमेंस देगी। बाइक में गोल एलईडी लाइट और आरामदायक सफर के लिए सिंपल हैंडलबार मिलेगा। बताया जा रहा है कि इस बाइक में डिजिटल मीटर और कम्फर्ट राइड के लिए स्टाइलिश सीट मिलेगी। बाइक में टूटी सड़कों पर झटकों से बचाने के लिए हैवी सस्पेंशन पावर मिलेगा। एडिशन सेफ्टी के लिए बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया जा सकता है, जो दोनों टायरों पर एडिशन पकड़ देगा। अनुमान है कि ये बाइक 3 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जाएगी।
Norton की पहली बाइक में मिल सकते हैं ये फीचर्स
- बाइक में 17 इंच का टायर साइज मिलेगा।
- ये बाइक हाईएंड एग्जॉस्ट के साथ आएगी।
- बाइक की टेललाइट बेहद Sleek शेप में होगी।
- बाइक में 120kmph से ज्यादा की टॉप स्पीड मिल सकती है।
- बाइक में एलईडी हेडलाइट और टेललाइट मिलेगी।
Norton की बाइक बाजार में पहले से मौजूद Royal Enfield Continental GT 650 से मुकाबला करेगी।
|
Continental GT 650
|
Key Highlights |
| Engine Capacity | 648 cc |
| Mileage | 25 kmpl |
| Transmission | 6 Speed Manual |
| Kerb Weight | 211 kg |
| Fuel Tank Capacity | 12.5 litres |
| Seat Height | 804 mm |
Royal Enfield Continental GT 650 में 25 kmpl की माइलेज
ये हाई पावर बाइक है, जिसमें स्मूथ राइड के लिए 804 mm की सीट हाइट मिलती है। यह बाइक शुरुआती कीमत 3.19 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक सड़क पर 25 kmpl की माइलेज देती है। रॉयल एनफील्ड की इस बाइक में 12.5-लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। इस दमदार बाइक में 647.95 cc का इंजन है और तेज स्पीड के लिए ये 52 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
Continental GT 650 में आते हैं ये फीचर्स भी..
- बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
- इसमें USB चार्जर सॉकेट और 161 km/h की टॉप स्पीड निकलती है।
- सिपंल हैंडलबार और फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन
- बाइक का वजन 214 kg है और ये एलईडी लाइट्स के साथ आती है।
ये भी पढ़ें: Royal Enfield की 250cc बाइक का क्यों करें इंतजार? बाजार में मिल रहे Bajaj और KTM के ये ऑप्शन
ये भी पढ़ें: CNG बाइक से हर महीने कितने पैसे बचेंगे? Bajaj के अधिकारी ने बता दी सच्चाई…
ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत
ये भी पढ़ें: 21 इंच का टायर साइज, 13 सेकंड में पकड़ती है स्पीड, इंडिया में जल्द लॉन्च होगी Kawasaki KLX 230
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines