केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में हुए एक ऑटो समिट में यह घोषणा की है कि अब हर नए टू-व्हीलर के साथ दो ISI-सर्टिफाइड हेलमेट देने होंगे। सरकार का यह कदम लोगों की सेफ्टी को लेकर उठाया गया है। व्हीलर हेलमेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (THMA) ने इसका समर्थन किया है।
दो हेलमेट से मिलेगी सुरक्षा
वहीं THMA के अध्यक्ष राजीव कपूर ने कहा, “यह केवल एक नियम नहीं, बल्कि देश की आवश्यकता है। जो परिवार सड़क दुर्घटनाओं में अपनों को खो चुके हैं, उनके लिए यह फैसला उम्मीद की किरण है कि अब ऐसी त्रासदियों को रोका जा सकेगा।” उद्योग जगत ने जोर देकर कहा कि दोपहिया वाहनों की सवारी अब जोखिम भरी नहीं होनी चाहिए। यदि राइडर और पीछे बैठने वाले दोनों के पास ISI सर्टिफाइड हेलमेट होगा, तो सफर सुरक्षित और ज़िम्मेदारी भरा बनेगा।
हेलमेट निर्माता संघ ने आश्वासन दिया कि वे क्वालिटी ISI हेलमेट के प्रोडक्शन में वृद्धि करेंगे और देशभर में इनकी उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने गडकरी की इस पहल को सड़क सुरक्षा में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह कदम भारत में सुरक्षित और समझदारी भरी दोपहिया यात्रा के नए युग की शुरुआत करेगा। क्योंकि हर हेलमेट के पीछे एक कीमती जीवन होता है।
हर साल होती है 1.88 लाख से ज्यादा लोगों की मौत
भारत में हर साल 4.80 लाख से ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और इनमें करीब 1.88 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है। इनमें से 66% मृतक 18 से 45 वर्ष की उम्र के होते हैं। टू-व्हीलर से जुड़े हादसों में हर साल 69,000 से ज्यादा लोग मारे जाते हैं, जिनमें से 50% मौतें हेलमेट न पहनने की वजह से होती है।
2000 रुपये का जुर्माना
भारत सरकार ने 1998 मोटर वाहन अधिनियम में बदलाव किया है। बिना हेलमेट के टू-व्हीलर चलाने पर या हेलमेट ठीक से नहीं पहनने पर 2,000 रुपये तक का तत्काल जुर्माना लगाया जाएगा। लेकिन वह खुला हुआ है, तो इस पर 1,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। हमेशा ओरिजिनल हेलमेट का इस्तेमाल करें। सस्ते और नकली हेलमेट खरीदने और इस्तेमाल करने से बचें।
यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल को हमेशा के लिए बंद हो जाएगी मारुति की ये कार! 21km का देती है माइलेज
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
6 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
7 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
9 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
12 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
13 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines