1 अप्रैल को हमेशा के लिए बंद हो जाएगी मारुति की ये कार! 21km का देती है माइलेज

मारुति सुजुकी की बेहद लोकप्रिय सेडान कार सियाज अगले महीने से बंद होने जा रही है। सियाज की बिक्री लगातार गिर रही है। पिछले महीने इस बाइक की 590 यूनिट की बिक्री हुई थी जबकि पिछले साल कंपनी ने इसकी कुल 300 यूनिट की बिक्री की थी।

Ciaz cabin
विज्ञापन

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) फिलहाल अपनी कारों की खराब बिक्री से परेशान है। सबसे ज्यादा मारुति अपनी सेडान कार सियाज (Ciaz) की खराब बिक्री से परेशान है। सियाज की बिक्री हर महीने गिरती जा रही है। है। पिछले महीने इस बाइक की 590 यूनिट की बिक्री हुई थी जबकि पिछले साल कंपनी ने इसकी कुल 300 यूनिट की बिक्री की थी। इसलिए कंपनी 1 अप्रैल से सियाज की बिक्री हमेशा के लिए बंद हो जाएगी। हर महीने सियाज की बिक्री कमजोर पड़ रही है।

बिक्री की बात करें तो FY 2022 में मारुति सुजुकी सियाज को कुल 15,869  यूनिट की बिक्री की थी, जबकि FY 2023 में कंपनी ने इसकी 13,610 यूनिट रह गई थी। इसके बाद FY 2024 में और ज्यादा गिरावट के साथ मारुति सियाज को सिर्फ 10,337 ग्राहक मिले। भारत में एसयूवी की डिमांड लगतार बढ़ रह है भी सियाज समेत कई सेडान कारों पर भारी पड़ी है।

विज्ञापन

Ciaz की एक्स-शोरूम कीमत 9.41 लाख रुपये से लेकर 11.11 लाख रुपये तक जाती है। सियाज़ की बिक्री लगातार इसलिए गिर रही है क्योंकि अब ज़माना एसयूवी का है। भारत में एंट्री लेवल, कॉम्पैक्ट एसयूवी और एसयूवी की तेजी से बिक्री बढ़ रही है। अब जिस कीमत में सेडान कारें आती है। उस कीमत में आपको कॉम्पैक्ट एसयूवी आने लगी हैं। एसयूवी ड्राइव का मज़ा अलग ही है।

इंजन और  फीचर्स

सियाज़ में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो 104.6 PS की पावर और 138 NM का टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज की बात करें तो Ciaz डुअल–टोन वेरिएंट 20.65 kmpl (MT) और 20.04 kmpl (AT) की माइलेज देती है।डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4,490 मिमी, चौड़ाई 1,730 मिमी और ऊंचाई 1,480 मिमी है। 2023 Ciaz का व्हीलबेस 2,650mm है।  ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और रियर पार्किंग सेंसर भी मिलता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ