Nissan Tekton SUV: निसान ने भारत में लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर धमाकेदार एंट्री की है. कंपनी ने अपनी नई SUV Nissan Tekton से पर्दा उठाया है, जो कंपनी की लाइनअप में Magnite के ऊपर रखी जाएगी. यह SUV भारत में साल 2026 की दूसरी तिमाही (Q2) में आधिकारिक रूप से लॉन्च की जाएगी.
डिजाइन जो करे अट्रैक्ट
निसान टेकटन का लुक कंपनी की फ्लैगशिप SUV Patrol से काफी प्रेरित है. इसमें एक फ्लैट बोनट, चौड़ा फ्रंट फेसिया, और हॉरिजॉन्टल लाइट बार दी गई है जो दोनों हेडलाइट्स को जोड़ती है. बंपर का डिजाइन बोल्ड और मस्कुलर है, जो इसे एक दमदार रोड प्रेजेंस देता है. SUV के बोनट पर TEKTON का लोगो उभरा हुआ है, बिल्कुल वैसा जैसा Land Rover अपने वाहनों पर इस्तेमाल करता है.
दमदार साइड प्रोफाइल और स्टाइलिश रियर
SUV के साइड प्रोफाइल में फ्लेयर्ड व्हील आर्च, मस्कुलर बॉडी लाइन्स, और ऊंची स्टांस देखने को मिलती है, जो इसे और आकर्षक बनाती है. दिलचस्प बात यह है कि इसके रियर डोर हैंडल्स ट्रेडिशनल जगह पर नहीं बल्कि पिलर पर लगाए गए हैं, जिससे इसका डिजाइन और भी मॉर्डन लगता है. पीछे की तरफ, बोल्ड टेललैंप्स और चौड़ा रियर बंपर SUV को एक मजबूत और ग्लोबल अपील देते हैं.
इंजन और फीचर्स की झलक
हालांकि निसान ने अभी इसके इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि Tekton में कई इंजन ऑप्शन्स मिल सकते हैं जैसे नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल, और हाइब्रिड इंजन. SUV के इंटीरियर के बारे में कंपनी ने अभी खुलासा नहीं किया है, लेकिन अनुमान है कि इसमें मिनिमलिस्टिक डिजाइन, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे.
किनसे होगी टक्कर
निसान टेकटन भारतीय मार्केट में उन ग्राहकों को टारगेट करेगी जो Magnite से एक अपग्रेड SUV चाहते हैं. इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Victorious, और अन्य C-SUVs से होगा.
Nissan की नई शुरुआत
Tekton के लॉन्च के साथ निसान भारत में अपने नए अध्याय की शुरुआत कर रही है. कंपनी ने पिछले कुछ सालों में ज्यादा एक्टिविटी नहीं दिखाई थी, लेकिन अब यह SUV ब्रांड की वापसी का मजबूत संकेत है. अगर कंपनी इसकी कीमत और फीचर्स को प्रतिस्पर्धात्मक रखती है, तो Nissan Tekton आने वाले समय में मिड-सेगमेंट SUV मार्केट में गेमचेंजर साबित हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Hyundai Venue 2025: नए लुक, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस फीचर्स के साथ इस दिन आ रही दमदार SUV
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
10 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
13 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
15 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines