Nissan Magnite Kuro Edition: फेस्टिव सीजन में निशान दो नई गाड़ियां लेकर आया है। कंपनी ने Nissan Magnite Kuro Edition और Nissan Magnite EZ-Shift से पर्दा उठाया है। यह शानदार कारें 12 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च की जा सकती है।
कार ब्लैक कलर स्कीम में मिलेगी
Kuro Edition में ऑटोमैटिक मॉडल है। सोशल मीडिया पर इसकी फोटो वायरल हो रही हैं। इस कार में 1.0 लीटर धाकड़ पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह कार ब्लैक कलर स्कीम में मिलेगी। इसमें रेड ब्रेक कैलिपर मिलेंगे। कार के बंपर में सिल्वर इन्सर्ट दिया गया है।
Nissan Magnite EZ-Shift
कार में वायरलेस चार्जर और क्लाइमेट कंट्रोल
इस एसयूवी कार में ब्लैक रूफ लाइनर, ब्लैक सन वाइज़र और ब्लैक डोर ट्रिम्स दिए गए हैं। इसमें पैकेज थीम फ्लोर मैट्स के साथ बड़े IRVM दिए गए हैं। कार में वायरलेस चार्जर, क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
डायमंड-कट अलॉय व्हील और एलईडी हेडलैंप
इस धांसू कार में ड्राइवर की सीट एडजस्ट करने का फीचर, डायमंड-कट अलॉय व्हील और एलईडी हेडलैंप मिलेंगे। वहीं, Nissan Magnite EZ-Shift की कीमत का खुलासा जल्द ही किया जाएगा। यह न्यू जेनरेशन कार है, जिसे पूरी तरह फ्यूचरिस्टिक लुक दिया गया है।
Nissan Magnite Kuro Edition
कार में 5 स्पीड ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन
Magnite ऑटोमैटिक 1.0-लीटर के पेट्रोल वर्जन में आती है। यह कार सड़क पर 71 bhp की पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क देगी। कार में 5 स्पीड ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन मिलेगा। कार का ऑटोमैटिक वर्जन इसके XE, XL, XV Executive और XV वेरिएंट में मिलता है। यह कार बाजार में kia seltos और tata Nexon को टक्कर देंगी।
5 सीटर की कार
फिलहाल बाजार में मौजूद Nissan Magnite बाजार में 6 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत में मिलती है। यह कार अलग-अलग वेरिएंट में 17.4 से 19.34 kmpl तक की हाई माइलेज देती है। इस कार में 999 cc का धाकड़ पेट्रोल इंजन मिलता है। यह कंपनी की 5 सीटर की कार है।
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
9 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
11 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
15 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines