हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

थोड़ा कर लो इंतजार, आने वाली है Nissan की यह 5 सीटर कार, कीमत 6 लाख से शुरू

Nissan Magnite facelift के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यह कार नए बंपर, हेडलाइट और टेललाइट के साथ आएगी। कार में 999 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है, कंपनी का दावा है कि यह कार 19 kmpl की माइलेज देती है।

विज्ञापन
Nissan Magnite

Nissan Magnite facelift launch soon: इंडियन कार बाजार में 5 सीटर फैमिली कारों की हाई डिमांड रहती है। लोग किफायती कीमत और हाई माइलेज वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियों को पसंद करते हैं। हाल ही में Nissan Magnite के नए अपडेट वर्जन को सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। उम्मीद है कि दिसंबर 2024 तक इस कार को बाजार में उतार दिया जाएगा।

नई कार के बंपर, फ्रंट ग्रिल और हेडलाइट बदली गई

यह सस्ती मिडिल क्लास कार है, बाजार में इसका बेस मॉडल 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर किया जा रहा है। नई कार के बंपर, फ्रंट ग्रिल, हेडलाइट और टेललाइट में बदलाव किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार के इंजन पावर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल अपडेट वर्जन की कीमत के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

फिलहाल मौजूदा कार में 999 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है, यह कार सड़क पर मैक्सिमम 72 PS की पावर और 96nm का टॉर्क जनरेट करती है। खास बात यह है कि इस सस्ती कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों इंजन ऑप्शन अवेलेबल है। कार का टॉप मॉडल 7.39 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में आता है।

Nissan Magnite में आते हैं ये दमदार फीचर्स

  • टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन है।
  • कार को NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग है।
  • 205 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।
  • 8 कलर ऑप्शन आते हैं।
  • कंपनी का दावा कार 19.7 kmpl की मैक्सिमम माइलेज देती है।
  • 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
  • कार में सात वेरिएंट आते हैं।
  • 16 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।
  • एलईडी हेडलाइट और टेललाइट है।

ये भी पढ़ें: नई Maruti Swift का क्यों करें इंतजार? Tata दे रहा Swift की कीमत पर ये शानदार कार; जानें डिटेल

ये भी पढ़ें: Ampere VS TVS VS Ather: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स का महामुकाबला, कौन निकलेगा रेस में आगे?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें