निसान मोटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी, नई मैग्नाइट के लिए सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट के दूसरे फेज को रोलआउटकर दिया है। अब राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु के ग्राहक भी Magnite CNG को खरीद सकतें हैं। कुछ समय पहले ही निसान ने इस बात की घोषणा की थी कि वह भारत छोड़कर नहीं जा रही है और उसी दौरान कंपनी ने Magnite CNG को भी लॉन्च किया था। ग्राहक निसान-अधिकृत डीलरशिप से इस गाड़ी को खरीद सकते हैं। आइये जानते है इसके फीचर्स और कीमत के बारे में…
Nissan Magnite CNG: कितना आएगा खर्च
निसान मैग्नाइट में रेट्रो-फिटमेंट CNG किट को लगवा जा सकता है जिसके लिए ग्राहकों को 74,999 रुपये भुगतान करने होंगे। यह किट निसान-डीलर-लेवल लगाई जाएगी। निसान मैग्नाइट CNG मॉडल पर 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी दी जा रही है। CNG मॉडल के आने से कंपनी को बेहतर सेल की उम्मीद है, साथ ही बाजार में इससे हिस्सेदारी मजबूत होगी ऐसा माना जा रहा है। मैग्नाइट में सीएनजी रेट्रो फिटमेंट किट, सरकार द्वारा प्रमाणित है। यह एक हाई क्वालिटी CNG किट है, इसलिए यह सुरक्षित बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: Alto से लेकर WagonR की बिक्री में क्यों पिछड़ी मारुति सुजुकी? जानें 3 बड़े कारण
कीमत और फीचर्स
Nissan Magnite CNG वेरिएंट की कीमत 6.89 लाख रुपये से शुरू होती है। इस गाड़ी में 55 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स और 20 से ज्यादा फर्स्ट एवं बेस्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स दिए गये हैं। कीमत के लिहाज से यह एक वैल्यू फॉर मनी एसयूवी है। जिस कीमत में यह आती है, उस कीमत में आपको एक हैचबैक क?CNG ही मिलती है और सेफ्टी की भी की गारंटी नहीं। जबकि Magnite को क्रेश टेस्ट में इसे 4 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। किफायती होंने के साथ सुरशित भी है।
इंजन और पावर
Nissan Magnite CNG में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जो 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया है। फ़िलहाल माइलेज को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन 24km/kg तक का माइलेज ऑफर कर सकती है।
सेफ्टी फीचर्स
Magnite CNG में सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम में साथ EBD और 6 एयरबैग्स सिस्टम, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम, चाइल्ड सीट माउंट और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल जैस फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा ट्रैक्शन कंट्रोल, कंट्रोल और हाइड्रोलिक ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गये हैं।
यह भी पढ़ें: इस महीने आ रही हैं ये 3 जबरदस्त लग्जरी कारें, देखिये पूरी लिस्ट और फीचर्स
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines