NHAI Monsoon Driving Tips: देश के कई हिस्सों में इन दिनों तेज बारिश जारी हो रही है. ऐसे में सड़कों पर पानी भरने, फिसलन और काम विजिबिलिटी जैसी परेशानियां बढ़ जाती है. खासकर नेशनल हाईवे पर बारिश के दौरान तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना काफी जोखिम भरा हो सकता है. छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे की वजह बन सकती है. इसी को देखते हुए NHAI यानी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मानसून के दौरान सुरक्षित सफर के लिए कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है. जैसे
सफर से पहले गाड़ी की जांच करें
बारिश में हाईवे पर निकलने से पहले अपनी गाड़ी को अच्छी तरह चेक कर लें. सबसे पहले टायरो की हालत देखें और चेक करें की उनमें पर्याप्त ग्रिप हो. इसके साथ ही ब्रेक ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं ये भी देखें. गाड़ी के वाइपर चेक करें.
गाड़ी की लाइटें जरूर चेक करें
बारिश के दौरान विजिबिलिटी कम हो जाती है. ऐसे में गाड़ी की हेडलाइट, टेललाइट और इंडिकेटर सही तरीके से काम करना जरूर है. ताकि हाईवे पर दूसरी वाहन चालकों को आपकी गाड़ी आसानी से दिखाई दें.
स्पीड हमेशा कंट्रोल में रखें
गीली सड़क पर गाड़ी की रफ्तार ज्यादा होने से खतरा बढ़ जाता है. इसलिए बारिश के दौरान हमेशा तय लिमिट के अंदर और कंडीशन के हिसाब से गाड़ी चलाएं. बाकी गाड़ियों से पर्याप्त दूरी बनाकर रखें.
ये भी पढ़ें- नए स्पेशल एडिशन में लॉन्च हुई Tata Nexon, मिले ये नए धांसू फीचर्स, जानें लें कीमत
अचानक ब्रेक लगाने से बचें
बारिश में सड़कें गिली होने की वजह से फिसलन भरी हो जाती है. ऐसे में अचानक ब्रेक लगाने पर गाड़ी का बैलेंस बिगड़ सकता और वाहन फिसलने का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए कोशिश करें कि ब्रेक का इस्तेमाल पहले से देखकर और धीरे-धीरे करें.
ड्राइविंग के दौरान मोबाइल न चलाएं
गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल बिल्कुल न करें. मोबाइल यूज करने से आपका ध्यान भटक सकता है. वहीं बेहद जरूरी होतो गाड़ी साइड में लगाकर मोबाइल यूज करें.
कंस्ट्रक्शन जोन में ज्यादा सावधानी बरतें
अगर हाईवे पर कहीं निर्माण कार्य चल रहा हो या कंस्ट्रक्शन जोन आता है तो वहां ज्यादा सावाधानी बरतें. ऐसे में ऐसे हिस्सों में सड़क की स्थिति बदल सकती है और रास्ता संकरा भी हो सकता है. इसलिए वहां स्पीड कम रखें और सड़क पर लगे संकेतों का पालन करें.
हाईवे पर परेशानी आए तो 1033 पर करें कॉल
अगर नेशनल हाईवे पर सफर के दौरान आपकी गाड़ी खराब हो जाती है या किसी तरह की दूसरी परेशानी सामने आती ही तो तुरंत मदद लें. ऐसी स्थिती में NHAI की हेल्पलाइन 1033 पर कॉल किया जा सकता है. यह नंबर हाईवे और सड़क सुरक्षा से जुड़ी मदद के लिए उपलब्ध है.
ये भी पढ़ें- भारत की सबसे सस्ती सनरूफ वाली कारें, कीमत जानकर तुरंत बना लेंगे खरीदने का प्लान
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
14 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
19 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
21 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
22 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines