भारत की सबसे सस्ती सनरूफ वाली कारें, कीमत जानकर तुरंत बना लेंगे खरीदने का प्लान
सनरूफ वाली कार खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट कम है? तो भारत में ऐसी कई कारें मौजूद हैं, जिनमें 7 लाख के रुपये के आसपास सनरूफ का फीचर मिलता है.

आजकल कार खरीदने वाले ज्यादातर ग्राहक सनरूफ वाली गाड़ी को प्राथमिकता देते हैं. कई लोगों के लिए ये जरूरत से ज्यादा स्टाइल और प्रीमियम फील का हिस्सा बन चुका है. इसलिए हर कोई सनरूफ वाली गाड़ियां चाहता है.
अब छोटी कारों में भी मिल रहा है यह फीचर
2 / 7पहले सनरूफ सिर्फ महंगी कारों में मिलता था, लेकिन अब छोटी और बजट कारों में भी ये फीचर मिलने लगा है. यही वजह है कि कई कंपनियां अपने एंट्री और मिड वेरिएंट में भी सनरूफ का ऑप्शन दे रही है.
कम बजट में भी खरीद सकते हैं सनरूफ वाली कार
3 / 7अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है और आप सनरूफ वाली नई कार खरीदना चाहते हैं तो बाजार में कुछ ऐसे मॉडल मौजूद हैं जो कम कीमत में ये फीचर ऑफर करते हैं.
Tata Altroz भी है शानदार विकल्प
4 / 7अगर आप हैचबैक सेगेमेंट में सनरूफ वाल कार चाहते हैं तो Tata Altroz आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. इस कार के Pure S वेरिएंट में सनरूफ की सुविधा मिलनी शुरू हो जाती है.
Tata Altroz की कीमत
5 / 7Tata Altroz के Pure S वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7,44,990 रुपये है. इस कीमत में ग्राहकों को सनरुफ का फीचर मिलता है, जिससे ये बजट खरीदारों के लिए सही ऑप्शन बन सकती है.
Tata Punch में भी मिलेगा सनरूफ
6 / 7अगर एसयूवी पंसद है तो Tata Punch भी अच्छा ऑप्शन है. देश की इस सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी के Pure S वेरिएंट में सनरूफ मिलता है, जिसकी कीमत 7,44,990 रुपय है. इसमें 6 एयरबैग भी दिए गए हैं.
Hyundai i20 सबसे सस्ता सनरूफ वाला विकल्प
7 / 7अगर सबसे कम कीमत में सनरूफ वाली कार खरीदना चाहते हैं तो Hyundai i20 Magna सबसे किफायती ऑप्शन है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 6,99,900 रुपये है. इस कार में सनरूफ के साथ 6 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं.