Next Gen Maruti Wagon R: देश की अबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अब अपनी नई जनरेशन वैगन आर पर काम कर रही है, जिसे जल्द ही बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसी साल ऑटो एक्सपो 2025 में मारुति ने फ्लेक्स फ्यूल (इथेनॉल) से चलने वाली नई वैगन आर से पर्दा उठाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस बार नेक्स्ट जनरेशन वैगन आर को हाइब्रिड और फ्लेक्स फ्यूल के साथ बाजार में लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि यह कंपनी की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार होगी। फ्लेक्स फ्यूल मॉडल किसी भी 20% (E20) और 85% (E85) इथेनॉल–पेट्रोल ईंधन से चलने में सक्षम है। मारुति सुजुकी के अलावा कई अन्य कार कंपनियां भी फ्लेक्स फ्यूल बेस्ड मॉडल बाजार में लाने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स और हुंडई भी अपने मौजूदा और नए मॉडल को फ्लेक्स फ्यूल के साथ जल्द ही लॉन्च कर सकती हैं।
हाइब्रिड वैगन आर
फ्लेक्स फ्यूल के साथ ही कंपनी इस कार को हाइब्रिड वर्जन में भी लेकर आएगी। सोर्स से मिली जानकारी के मुताबिक नई Wagon R में नया इंजन दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें Hybrid तकनीक को भी लाया जा सकता है। सुजुकी ने जापान में इसे हाइब्रिड तकनीक के साथ पेश किया जाएगा। जिसमें 0.66 लीटर की क्षमता का हाइब्रिड इंजन दिया जाएगा। जिसके साथ eCVT ट्रांसमिशन दिया जाएगा। इसके अलावा नई Wagon R के डिजाइन को भी अपडेट कर दिया जाएगा। इस से वैगन आर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है और अब यह काफी किफायती होने जा रही है।
यह भी पढ़ें: बिक्री में अव्वल, सेफ्टी में फ्लॉप हैं ये कारें! लिस्ट में मारुति से लेकर हुंडई शामिल
भारत में नई वैगन आर को कब तक लॉन्च किया जाएगा इस बार में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इस गाड़ी को इस साल मार्च के बाद लॉन्च कर सकती है। जानकारी के लिए बत दें कि इस साल मारुति सुज़ुकी पहली ईवी पेश करेगी, इसके बाद फ्लेक्स फ्यूल मॉडल को भी बाजार उतार सकती है। आने वाले समय समय में कंपनी बायोगैस कार्स पर भी फोकस करेगी।
मौजूदा मॉडल के डिजाइन और इंटीरियर में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इतना ही नहीं कार की कीमत में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नई वैगन आर में Z सीरीज का पेट्रोल इंजन मिल सकता है। यही इंजन स्विफ्ट और डिजायर को पावर देता है। उम्मीद है कि जल्द ही नई वैगन आर से जुड़ी जानकारियां सामने आ सकती हैं।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines