Maruti Next Gen Dzire: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अपनी नई डिजायर को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लगातार इस कार को लेकर अपडेट्स आ रहे हैं। सोर्स के मुताबिक नई डिजायर को अगले महीने लॉन्च कर करेगी। लेकिन किस तारीख को इसे पेश किया जाएगा इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। कई बार डिजायर को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। अगर आप भी नई डिजायर का इंतजार कर रहे हैं तो यहां हम आपको इससे जुड़ी जानकारी दे रहे हैं।
माइलेज पर फोकस
मारुति सजुकी नई डिजायर को भी किफायती बनाने की कोशिश करेगी। इसमें नया Z-Series का 3 सिलेंडर इंजन मिलेगा जो 82 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क देगा। यही इंजन मौजूदा स्विफ्ट को भी पावर देता है। यह इंजन काफी बढ़िया परफॉरमेंस ऑफर करता है। लेकिन नई डिजायर के लिए इस इंजन को Tune किया जाएगा। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस होगा। माइलेज के लिहाज से इंजन काफी बेहतर होने वाला है। नई डिजायर का मुकाबला, होंडा अमेज, टाटा टिगोर और हुंडई ऑरा के साथ होगा।
पहली बार मिलेगी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी
नई डिजायर में पहली बार हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को शामिल किया जा सकता है। वैसे आपको बता दें कि मारुति अगले कुछ सालों में सभी कारों को हाइब्रिड करेगी। लेकिन यदि ऐसा होता है तो फिर कारें महंगी भी हो सकती हैं। सेफ्टी के लिए कार में ADAS (Advanced Driving Assistance Systems) सेफ्टी फीचर्स मिल सकता है।
मिल सकती है 30km से ज्यादा की माइलेज
नई डिजायर को पेट्रोल और CNG दोनों में पेश किया जाएगा। पेट्रोल मोड पर यह कार 25km तक की माइलेज देगी जबकि CNG मोड पर यह 30km से ज्यादा की माइलेज दे सकती है। लेकिन कंपनी की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। ये डाटा सोर्स के आधार पर है।
लेकिन कार में सिंगल CNG टैंक ही दिया जाएगा… जबकि टाटा और हुंडई अब दो CNG टैंक दे रही है जिससे डिग्गी में स्पेस अच्छा मिल जाता है। बिना CNG सिलेंडर के ही इसमें 378 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिल सकता है। मौजूदा डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.56 लाख रुपये से शुरू होती है, लेकिन नई डिजायर की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
नई डिजायर के टॉप फीचर्स
- हाइब्रिड टेक्नोलॉजी
- 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन
- 6 एयरबैग्स
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
- पेट्रोल और CNG ऑप्शन
- फ्रंट व्हील ड्राइव
- 4 पावर विंडो
- ब्लैक केबिन
यह भी पढ़ें: सावधान, पुराना स्टॉक क्लियर करने के चक्कर में कार डीलर्स ऐसे लगाते हैं चूना!
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
13 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 day agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines