पुराना स्टॉक क्लियर करने के चक्कर में कार डीलर्स ऐसे लगाते हैं चूना! हो जाइए सावधान!

इन दिनों कारों पर काफी अच्छा डिस्काउंट चल रहा है, लेकिन डीलर्स आपको बेवकूफ बनाकर वो कार बेचने की कोशिश करेगा जो स्टॉक में खड़ी धूल खा रही है। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप नई कार पर न सिर्फ बेस्ट डील ले सकते हैं बल्कि डीलर्स आपको बेवकूफ नहीं बना पाएंगे…

New Car Buying

New Car Buying Tips: अगस्त का महीना शुरू हो गया है। जुलाई में जो डिस्काउंट दिया गया था वही डिस्काउंट अब इस महीने भी बरकरार है। लेकिन ग्राहकों को लुभाने के लिए डिस्काउंट को अब और बड़ा कर दिया है। दरअसल नई कारों का प्रोडक्शन लगातार जारी है लेकिन बिक्री ठंडी पड़ी है। कारों का पुराना स्टॉक शोरूम पर पड़ा धूल खा रहा है।

विज्ञापन

इसलिए डिस्काउंट का सहारा लिया जा रहा है। बड़ी बात ये है कि डीलर्स को हर हाल में पुराना स्टॉक खत्म करना ही है, और जिसके लिए ग्राहकों को लुभाने की पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन यही से शुरू होता है ग्राहकों को चूना लगाने का काम! अगर आप भी नई कार खरीदने की सोच रहे हैं इस रिपोर्ट पर गौर करें…

विज्ञापन

डिस्काउंट का पूरा खेल

पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए डिस्काउंट दिया जा रहा है। जबकि इस साल के मॉडल पर कोई खास ऑफर्स नहीं मिल रहे हैं। अगर फिर भी अगर आप पुराने मॉडल को खरीदने जा रहे है तो पहले कार को ठीक से ठीक से चेक करें। जब पूरी तस्सली हो जाए तो डिस्काउंट के बारे में खुलकर बार करें। जो डिस्काउंट आपको ऑफर किया है वो ऑन पेपर होना चाहिए। डीलर आपको हो सकता है कोई और मॉडल खरीदने की सलाह दे पर आपको अपनी पसंद के मॉडल पर ही टिके रहना है। क्योंकि डीलर आपको उसी मॉडल को खरीदने को कहेगा जो बिक नही रहा।

विज्ञापन

एक्सेसरीज के बदले डिस्काउंट

अगर डीलर आपको किसी कार पर 15-000 रुपये से 20000 रुपये की फ्री एक्सेसरीज ऑफर कर रहा है  और आपको वो एक्सेसरीज नहीं चाहिए तो आप जगह उतनी ही कीमत का डिस्काउंट मांग लीजिये और वही एक्सेसरीज बाहर से लगवा लें, आपको सस्ती पड़ेगी और कई ऑप्शन भी आपको मिल जायेंगे।

एक्सचेंज ऑफर का फायदा 

नई कार खरीदते समय अगर आप अपनी पुरानी कार एक्सचेंज करते हैं तो आप अपनी कार की ज्यादा वैल्यू की बात करें… और इस मामके में बिलकुल भी संकोच न करें। कार डीलर आपको बोलेगा कि आपकी कार की कोई खास वैल्यू नहीं मिलेगी। आपके ही सामने आपकी कार की वैल्यू का कर देगा। लेकिन आपको उसकी बातों में नहीं आना और बेस्ट वैल्यू पर ही अपनी कार एक्सचेंज में दें।

विज्ञापन

इसके अलावा फाइनेंस और इंश्योरेंस में भी कमीशन मिलता है। इसमें भी ज्यादा से ज्यादा मोलभाव करें। सेल्समैन से डील खुलकर करें। अगर सेल्समैन आपको एक्स्ट्रा चीजें कार में लगवाने को बोले तो उसकी बातों में मत आना और बाहर से असली एक्सेसरीज खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ