मानसून में कार चलाते समय बारिश का पानी जूतों और कपड़ो के साथ केबिन के अंदर आ जाता है. कई बार यह पानी मैट के किनारे से नीचे पहुंचकर कार के असली कारपेट और मेटल फ्लोर तक चला जाता है. मैट के नीचे कंंसी नमी आसान से सूख नहीं पाती, जिससे कार में सीलन की बदबू, फफूंद और फर्श में जंग लगने का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में मैट के नीचे सूखा अखबार बिछाने का आसान देसी तरीका कुछ हद तक काम आ सकता है.
बारिश का पानी कार के फ्लोर तक कैसे पहुंचता है?
बारिश के दिनों में कार में बैठते समय जूतों और कपड़ो के साथ पानी भी अंदर आ जाता है. यह पानी कई बार रबर या फैब्रिक मैट के किनारों से नीचे चला जाता है. मैट के नीचे जगह बंद होने की वजह से वहां फंसी नमी जल्दी बाहर नहीं निकल पाती. अगर पानी लंबे समय तक जमा रहे तो कार के मेटल फ्लेर में जंग लगने का खतरा बढ़ सकता है.
अखबार नमी सोखने में कैसे मदद करता है?
अखबार में लकड़ी के पल्स से बने सेलुलोज फाइबर होते हैं. ये फाइबर नमी को अपने अंदर खींच सकते हैं. इसी वजह से मैच के नचे रखा सूखा अखबार पानी और नमी का कुछ हिस्सा सोखने में मदद कर सकता है. बारिश में जूतों से आया पानी अगर मैट क नीचे पहुंच जाता है तो अखबार उसकी कुछ नमी सोख सकता है.
मैट के नीचे जमा पानी से मिलेगी राहत
कार के फ्लोर मैट के नीचे की जगह काफी बंद होती है और यहां हवा आसानी से नहीं पहुंचती. इसलिए नमी जल्दी सूख नहीं पाती. लगातार गीलापन रहने पर बदबू और फफूंद जैसी समस्या हो सकती है. मैच के नीचे अखबार रखने से एक एक्स्ट्रा लेयर बनती है जो कुछ नमी सोखकर मैट और फ्लोर के बीच जमा पानी को कम करने में मदद कर सकती है.
सीलन और बदबू हो होगी कम
बारिश के मौसम में कार के अंदर गीली मिट्टी या सीलन जैसी बदबू आने लगती है. इसकी एक वजह मैट के नीचे फंसी नमी भी हो सकती है. अगर पानी लंबे समय तक जमा रहे तो बदबू और फफूंद की समस्या बढ़ सकती है. यहां अखबार एक्स्ट्रा नमी को सोखने में मदद करता है. जिससे फ्लोर कुछ हद तक सूखा रह सकता है और सीलन की बदबू कम हो सकती है.
कितने अखबार रखने चाहिए?
इस तरीको को आजमाने के लिए कार के हर मैट के नीचे करीब 3-4 सूखे अखबार की शीट रखी जा सकती हैं. इन्हें मैट के आकार के हिसाब से सीधा और सपाट रखना बेहतर है. अगर अखबार पूरी तरह गीली हो जाए तो उसे तुरंत निकालकर बदल दें. ज्यादा बारिश होने पर पेपर को समय-समय पर चेक करते रहें.
ड्राइवर साइड पर रखें खास सावधानी
ड्राइवर साइड पर अखबार रखते समय सबसे ज्यादा सावधानी जरूरी है. पेपर का कोई भी हिस्सा पैडल के पास नहीं आना चाहिए. अगर अखबार पैडल में फंस गया तो ड्राइविंग के दौरान परेशानी हो सकती है. इसलिए इसे हमेशा मैट के नीचे अच्छी तरह सपाट करके रखें.
मैट के नीचे अखबार रखना कम खर्च वाला आसान तरीका है, लेकिन इसे कार की पूरी देखभाल का ऑप्शन नहीं मानना चाहिए. अगर कार के प्लोर में लगातार पानी जमा हो रहा है तो इसकी वजह की जांच करवाना जरूरी है.
ये भी पढ़ें- पानी में डूब गई कार? तुरंत करें ये 5 काम, वरना इंजन से लेकर इलेक्ट्रिकल सिस्टम तक हो जाएगा कबाड़!
संबंधित खबरें
जल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 hr agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
17 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
18 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
20 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
22 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
23 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines