2022 Tata Safari: टाटा मोटर्स ने अपनी अपडेटेड सफारी एसयूवी की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है। सड़क पर टेस्ट ड्राइव करते हुए इस नई Tata Safari facelift की झलक को कैमरे में कैद किया गया है। हालांकि अभी कंपनी की तरफ से इसको लॉन्च करने की कोई अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, तो चलिए विस्तार से बताते है इस नई Safari SUV के बारे में…
2022 Tata Safari: Features Engines And Colours
नई Tata Safari facelift को एक टेस्ट ड्राइव के दौरान स्पॉट किया गया है। एक रिपोर्ट के दावे के अनुसार यह 2022 के दिवाली सीजन के दौरान बाजार में लॉन्च हो सकती है। आपको बता दें कि इस एसयूवी में कुछ कॉस्मेटिक अपडेट के साथ-साथ कई अन्य नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। नई 2022 टाटा सफारी फेसलिफ्ट में 2.0L क्रायोटेक डीजल इंजन के साथ आएगी और यह इंजन 167bhp और 350Nm का टॉर्क बनाने में सक्षम है। और साथ ही यह मॉडल एक पेट्रोल इंजन के साथ भी बाजार में आ सकता है। ऐसी संभावनाएं है कि इस नई सफारी में 1.5L का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन हो सकता है। यह अपडेटेड सफारी मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स में उपलब्ध होगी।
और पढ़िए –2022 Audi Q3: जल्द होगी नई Audi Q3 भारत में लॉन्च , टीजर हुआ जारी, जानें डिटेल्स
नई Tata Safari facelift की डिटेल्स को आधिकारिक रुप से नहीं बताया गया है। हालाँकि, कुछ फीचर्स जैसे कि 360 डिग्री कैमरा और ADAS के साथ साथ इसमें वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी शामिल हो सकता है। इसमें 9 स्पीकर के साथ जेबीएल ऑडियो सिस्टम, एक सेमी-डिजिटल 7.0 इंच टीएफटी डिस्प्ले, ऑटो होल्ड, 6 वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, हिल डिसेंट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और पैनोरमिक सनरूफ जैसे आधुनिक फीचर्स दिए जा सकते है।
नई टाटा सफारी एसयूवी के एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें सिल्वर फिनिश होल के साथ अपडेटेड ग्रिल और शार्प एलईडी डीआरएल, सर्कुलर हेडलैंप भी शामिल है। इस अपडेटेड एसयूवी मॉडल को 8 रंगों में पेंश किया जा सकता है, इनमें ऑर्कस व्हाइट, व्हाइट गोल्ड, डेटोना ग्रे, ओबेरॉन ब्लैक, रॉयल ब्लू, ब्लैक गोल्ड, ट्रॉपिकल मिस्ट और ग्रासलैंड बेज शामिल है।
और पढ़िए –Honda Activa 7G! जल्द होगा लॉन्च Activa का ये नया वर्जन, सामने आई ये जानकारी
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
3 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines