अगर आप बड़ी फैमिली कार लेना चाहते हैं तो, जल्द ही आपके पास एक नया और बेहतर ऑप्शन हो सकता है. सुजुकी ने इंडोनेशिया में अपनी नई XL7 से पर्दा उठा दिया है. जिसे भारत में बिकने वाली मारुति सुजुकी XL6 के अगले अपडेट की झलक माना जा रहा है. नई XL7 में डिजाइन से लकर फीचर्स तक कई बदलाव किए गए हैं. ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले टाइम में भारतीय बाजार में मिले वाली XL6 भी नए अवतार में मिल सकती है.
नई Suzuki XL7 बनी अपडेटेड XL6 की झलक
सुजुकी ने 2026 गाकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो में नई XL7 को पेश किया है. हालांकि मारुति सुजुकी ने भारत में XL6 फेसलिफ्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन XL7 और XL6 लंबे समय से एक ही प्लेटफॉर्म और कई कई डिजाइन एलिमेंट्स साझा करती रही हैं. इसलिए इसे XL6 का अपडेट माना जा रहा है.
एक्सटीरियर में मिलेगा ज्यादा प्रीमियम लुक
XL7 का बेसिक क्रॉसओवर-स्टाइल MPV डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसके बाहरी हिस्से में कई बदलाल किए हैं. इसमें नया फ्रंट बंपर, अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, नया LED लाइटिंग सिग्नेचर और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिलते हैं. इसके अलावा रियर हिस्से में भी हल्के बदलाव किए गए हैं, जिससे गाड़ी पहले से ज्याद मॉर्डन और प्रीमियम दिख रही है.
ये भी पढ़ें- E20 Petrol पर सरकार का बड़ा खुलासा! क्या आपकी पुरानी कार में बदलने पड़ेंगे पार्ट्स? जानिए पूरी सच्चाई
केबिन में मिलेंगे कई नए फीचर्स
कार के इंटीरियर में पहले से ज्यादा बदलाव हुए हैं. इसमें बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, नया इंस्ट्रूमेंट क्ल्सटर और अपडेटेड सेंटर कंसोल दिया गया है. इस मॉडल में 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और Suzuki Safety Support (ADAS) जैसे एडवांस फीचर्स भी शामिल किए गए हैं. साथ ही दूसरी रो में कैप्टेन सीट वाला 6 सीटर लेआउट पहले की तरह ही है.
भारत में कौन-से फीचर्स मिल सकते हैं?
फिलहाल कंपनी ने भारतीय मॉडल को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. हालांकि माना जा रहा है कि इसमें से कई फीचर्स भारतीय XL6 में भी देखने को मिल सकते हैं. वहीं कुछ फीचर्स भारतीय बाजार और कीमत को ध्यान में रखते हुए बदले भी जा सकते हैं.
क्या नई फैमिली MPV के लिए इंतजार करना चाहिए?
मारुती XL6 भारत में कई सालों से प्रीमियम MPV सेंगमेंट में पॉपुलर रही है. अगर आप 6 या 7 लोगों के लिए आरामदायक फैमिली कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और कोई जल्दी नहीं है तो अपडेटेड XL6 का इंतजार करना समझदारी हो सकती है.
ये भी पढ़ें- SUV खरीदने का सोच रहे हैं? दिवाली तक रुकिए! इन दो धांसू गाड़ियों की होने वाली है एंट्री
संबंधित खबरें
Safari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 hr agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines