नई फैमिली कार से उठा पर्दा! Maruti XL6 के नए अवतार की दिखी झलक, फीचर्स देखकर बना लेंगे खरीदने का मन

बड़ी फैमिली कार खरीदने का प्लान है तो अभी जल्दबाजी न करें. सुजुकी ने नई XL7 से पर्दा उठा दिया है, जिसे भारत आने वाली नई नई Maruti XL6 की पहली झलक माना जा रहा है. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Maruti xl7

नई फैमिली कार से उठा पर्दा- Suzuki XL7

विज्ञापन

अगर आप बड़ी फैमिली कार लेना चाहते हैं तो, जल्द ही आपके पास एक नया और बेहतर ऑप्शन हो सकता है. सुजुकी ने इंडोनेशिया में अपनी नई XL7 से पर्दा उठा दिया है. जिसे भारत में बिकने वाली मारुति सुजुकी XL6 के अगले अपडेट की झलक माना जा रहा है. नई XL7 में डिजाइन से लकर फीचर्स तक कई बदलाव किए गए हैं. ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले टाइम में भारतीय बाजार में मिले वाली XL6 भी नए अवतार में मिल सकती है.

नई Suzuki XL7 बनी अपडेटेड XL6 की झलक

सुजुकी ने 2026 गाकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो में नई XL7 को पेश किया है. हालांकि मारुति सुजुकी ने भारत में  XL6 फेसलिफ्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन XL7 और XL6 लंबे समय से एक ही प्लेटफॉर्म और कई कई डिजाइन एलिमेंट्स साझा करती रही हैं. इसलिए इसे XL6 का अपडेट माना जा रहा है.

विज्ञापन

एक्सटीरियर में मिलेगा ज्यादा प्रीमियम लुक

XL7 का बेसिक क्रॉसओवर-स्टाइल MPV डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसके बाहरी हिस्से में कई बदलाल किए हैं. इसमें नया फ्रंट बंपर, अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, नया LED लाइटिंग सिग्नेचर और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिलते हैं. इसके अलावा रियर हिस्से में भी हल्के बदलाव किए गए हैं, जिससे गाड़ी पहले से ज्याद मॉर्डन और प्रीमियम दिख रही है.

केबिन में मिलेंगे कई नए फीचर्स

कार के इंटीरियर में पहले से ज्यादा बदलाव हुए हैं. इसमें बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, नया इंस्ट्रूमेंट क्ल्सटर और अपडेटेड सेंटर कंसोल दिया गया है. इस मॉडल में 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और Suzuki Safety Support (ADAS) जैसे एडवांस फीचर्स भी शामिल किए गए हैं. साथ ही दूसरी रो में कैप्टेन सीट वाला 6 सीटर लेआउट पहले की तरह ही है.

विज्ञापन
Image Credit-globalsuzuki

भारत में कौन-से फीचर्स मिल सकते हैं?

फिलहाल कंपनी ने भारतीय मॉडल को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. हालांकि माना जा रहा है कि इसमें से कई फीचर्स भारतीय XL6 में भी देखने को मिल सकते हैं. वहीं कुछ फीचर्स भारतीय बाजार और कीमत को ध्यान में रखते हुए बदले भी जा सकते हैं.

क्या नई फैमिली MPV के लिए इंतजार करना चाहिए?

मारुती XL6 भारत में कई सालों से प्रीमियम MPV सेंगमेंट में पॉपुलर रही है. अगर आप 6 या 7 लोगों के लिए आरामदायक फैमिली कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और कोई जल्दी नहीं है तो अपडेटेड XL6 का इंतजार करना समझदारी हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ