New MG Windsor: इस साल भारतीय कार बाजार में नए-नए सेगमेंट की शुरुआत हो रही है। कम बजट में पहले कूपे और अब एक नया सेगमेंट एंट्री करने जा रहा है जिसका नाम क्रॉस ओवर यूटिलिटी व्हीकल (CUV), इस सेगमेंट की शुरुआत कार निर्माता कंपनी MG मोटर अपनी नई इलेक्ट्रिक कार ‘MG Windsor’ के जरिये करने जा रही है।
आज (11 सितम्बर 2024) को ये नया मॉडल भारत में लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि भारत में इस कार का सीधा मुकाबला Tata Curvv ev से होगा।इस कार में वैसे तो कई बेहतरीन फीचर्स को शामिल किया जाएगा लेकिन इसमें 135 डिग्री वाली रिक्लाइन सीटें (Aero-Lounge seats)मिलेंगी। आइये जानते हैं नई MG Windsor के फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में..
खराब से खराब मौसम में भी जमकर दौड़ेगी
MG Windsor को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा भी जा चुका है। कंपनी इसे ZE EV के नीचे की पोजिशन में लाएगी, ऐसे में इसकी संभावित कीमत 18 से 20 लाख रुपये के आस–पास हो सकती है। MG ने अभी हाल ही में नई Windsor का आल टेरेन टेस्ट। इस कार को खराब रास्तों पर इसे टेस्ट किया। इस कार को भारत के हर मौसम को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। नई Windor किसी भी मौसम में पीछे हटने वाली नहीं है ऐसा कंपनी का दावा है।
गजब की सीटें
नई MG Windor में 135 डिग्री वाली रिक्लाइन सीटें (Aero-Lounge seats)मिलेंगी। यानी आपको ठीक वैसा ही मज़ा अना वाला है जैसा आपको प्रीमियम सिनेमा हॉल में आता है या फ्लाइट के बिजनेस क्लास में बैठने में आता है। इस तरह की सीटें अभी तक किसी और कार में नहीं हैं। इस कर में पीछे बैठने वालों को काफी आराम मिलेगा।
लग्जरी इंटीरियर
MG की नई Windsor EV का इंटीरियर प्रीमियम होने के साथ लग्जरी भी होगा। इस कार में 360 डिग्री कैमरा, ड्राइविंग मोड्स, स्पोर्टी सीट्स समेत कई शानदार फीचर्स मिल सकते हैं। भारत में इस कार का मुकाबला टाटा कर्व EV से होगा। फीचर्स के मामले में टाटा को भी ये कार पीछे छोड़ सकती है।
सबसे बड़ा डिस्प्ले
नई MG Windor में सबसे बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। इस कार में 15.6 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। कंपनी इसका GRANDVIEW Touch Display के नाम से प्रचार कर रही है। इस समय भारत में मिलने वाली किसी और कार में इतना बड़ा सिस्टम देखने को ही नहीं मिलता। ग्राहकों को भी यह फीचर सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। इससे पहले MG Hector में भी 14 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
यह भी पढ़ें: 3.50 लाख रुपये कीमत, 1200km की रेंज, इस इलेक्ट्रिक कार के दीवाने हुए लोग
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
15 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
17 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
19 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
20 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
22 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines