मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV ब्रेजा को नए अपडेट्स के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. नई Brezza की शुरुआती कीमत 7.3 लाख रुपये रखी गई है. इस बार कंपनी ने सिर्फ इसके डिजाइन में बदलाव नहीं किया, बल्कि इंजन, सेफ्टी, फीचर्स और टेक्नोलॉजी पर भी बड़ा काम किया है लंबे समय से जिन अपडेट्स का इंजतार किया जा रहा था, उनमें से कई अब इस SUV का हिस्सा बन गए हैं. चलिए देखते हैं.
नई Maruti Brezza के 5 बड़े बदलाव
1. नया 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
नई ब्रेजा का सबसे बड़ा अपडेट इसक नया 1.0 लीटर टर्बो इंजन है. ये इंजन 100bhp की पावर और 170nm का टार्क जनरेट करता है. इसके साथ 6 सपीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिय गया है जिससे ड्राइविंग पहले से दमदार और बेहतर हो जाता है. साथ ही कंपनी ने पुराने 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को भी बरकरार रखा है. ये इंजन मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक दोनो ट्रांसमिशन के साथ मिलेगा.
2. सेफ्टी फीचर्स हुए पहले से ज्यादा एडवांस
नई ब्रेजा में सेफ्टी पर खास ध्यान दिया गया है. पहली बार इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है. जिसमें ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसे मॉर्डन सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. जो ड्राइव को और सुरक्षित बनाते हैं. इसके आसथ ही 360 डिग्री कैरमरा और हेड्सअप डिस्प्ले जैसे फीचर्स इसमें पहले से मौजूद है.
ये भी पढ़ें- Mahindra ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका! महंगी हुईं ये पॉपुलर गाड़ियां, जानिए कितने बढ़े दाम
3. CNG वेरिएंट में मिलेगा ज्यादा बूट स्पेस
सीएनजी कार खरीदने वाले ग्राहक की सबसे बड़ी परेशानी बूट स्पेस की होती है. नई ब्रेजा सीएनजी में कंपनी ने अंडरबॉडी सिलेंडर अरेंजमेंट दिए है. इसमें गैस सिलेंडर नीचें फिट होता है और डिग्गी में सामान रखने की लेए पूरी जगह बची रहती है.
4. केबिन में मिले कई नए प्रीमियम फीचर्स
नई ब्रेजा का इंटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम और मॉर्डन नजर आता है. इसमें 10 इंच का बड़ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर एक्सपीरियंस देता है. इसके अलावा वेंटिलेडेट सीट्स, इन बिल्ट एयर प्यूरीफयर एक्टिव कूलिंग वाला वायरलेस चार्जर और प्रीमियम साउड सिस्टम भी इसमें मिलते हैं.
5. एक्सटीरियर में मिला नया और स्पोर्टी लुक
नई ब्रेजा के बाहरी डिजाइन में भी कई बदलाव किए गए हैं. इसमें नई फ्रंट ग्रिल, नया बंपर, स्पोर्टी डिजाइन वाल अलॉय व्हील्स और बेज व ऑरेंज जैसे नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं. इन बदलावों की वजह से एसयूवी पहले से ज्यादा आकर्षक और प्रीमियम दिखाई देती है.
ये भी पढ़ें- Honda का बड़ा धमाका! एक साथ पेश की 10 नई बाइक-स्कूटर, भारत का पहला E85 स्कूटर भी शामिल
संबंधित खबरें
कम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 hr agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
3 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
19 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
21 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
23 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines