Honda का बड़ा धमाका! एक साथ पेश की 10 नई बाइक-स्कूटर, भारत का पहला E85 स्कूटर भी शामिल

Honda ने एक बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने एक साथ 10 नई बाइक और स्कूटर पेश किए हैं, जिनमें भारत का पहला E85 फ्यूल सपोर्ट वाला स्कूटर, नई क्रूजर बाइक और 151KM रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल है.

Honda_11f2f5

Honda का मेगा धमाका! एक साथ दिखाईं 10 नई बाइक-स्कूटर, देखकर रह जाएंगे हैरान

अगर आप नई बाइक या स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं, तो Honda आने वाले समय में आपके लिए कई नए ऑप्शन लेकर आने वाली है. कंपनी ने भारत में एक साथ 10 नए टू-व्हीलर्स पेश किए हैं. इनमें 7 बिल्कुल नए मॉडल हैं, जबकि 3 मौजूदा मॉडल् के अपडेट्स हैं. खास बात ये है कि कंपनी ने एडवेंचर स्कूटर, क्रूजर बाइक, रोडस्टर,डुअल पर्पज बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटर जैसे कई अलग-अलग सेगमेंट पर फोकस किया है.

विज्ञापन

अलग-अलग सेगमेंट में उतारे नए मॉडल

Honda ने अपने नए पोर्टफोलियो में कई तरह के टू-व्हीलर्स शामिल किए हैं. इनमें एडवेंचर स्कूटर, प्रीमियम रोडस्टर, क्रूजर बाइक, डुअल पर्पज मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं. कंपनी ने फिलहाल इनकी कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा नीं किया है. कंपनी का कहना है कि लॉन्च के करीब आने पर सभी मॉडल्स की जानकारी साझा की जाएगी. कंपनी इन वाहनों को लोकलाइजेशन पर भी काम कर रही है और इन्हें मेड इन इंडिया के लिए भी तैयार कर रही है.

विज्ञापन

भारत का पहला E85 फ्यूल सपोर्ट वाला स्कूटर

होंडा ने ADV 160 एडवेंचर स्कूटर भी पेश किया है. इसमें 160सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा. स्कूटर में 27 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज और 8.1 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. कंपनी का दावा है कि ये भारत का पहला स्कूटर होगा, जो E85 फ्यूल सपोर्ट के साथ आएगा.

विज्ञापन

नई क्रूजर और रोडस्टर बाइक भी आईं

कंपनी ने 501सीसी इंजन वाली Honda CB500 को भी पेश किया है, जिसे प्रीमियम रोडस्टर सेगमेंट के लिए तैयार किया गया है. इसके अलावा Honda Rebel 300 को एंट्री लेवल क्रूजर बाइक के रूप में पेश किया गया है. बॉबर स्टाइल डिजाइन वाली इस बाइक में 286सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है. इसके साथ Honda Rebel 500 भी कंपनी के नए लाइनअप का हिस्सा है.

ऑफ-रोड और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए विकल्प

होंडा ने  XR 300L और XR 300 Rally को भी पेश किया है. XR 300L एक डुअल पर्पज बाइक है जिसे हल्की और आरामदायकर राइट के लिए तैयार किया गया है. इसमें 293.5सीसी का एयर कूल्ड इंजन मिलेगा. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Hero XPulse 210 जैसी बाइक्स से माना जा रहा है. वहीं XR 300 Rally को ट्रेल टूरिंग और ऑफ-रोड एडवेंचर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लाइनअप में शामिल

Honda ने QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर से भी पर्दा उठा दिया है. इसमें 3kWh की बैटरी दी जाएगी, जो एक बार चार्ज होने पर 151 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है. स्कूटर में 32 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज मिलेगा. कंपनी के मुताबिक यह 2 घंटे 40 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा. इसके अलावा इसमें स्मार्ट-की और 5 इंच का TFT डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ