Kia Syros की कीमतों का ऐलान 1 फरवरी को होगा। इस गाड़ी की बुकिंग शुरू हो चुकी है। ग्राहक 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर ऑनलाइन या डीलरशिप पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। सोर्स के मुताबिक नई Syros की कीमत 10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। अगर आप Syros को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इसके इंजन और फीचर्स के बारे में बता रहे हैं। साथ ही इसके डिजाइन के बारे में भी बात करेंगे जो इसका एक कमजोर पहलू साबित हो सकता है।
Kia Syros:डिजाइन में रह गई पीछे
डिजाइन के मामले में Kia Syros निराश करती है। इसका डिजाइन थोड़ा अटपटा सा लगता है। यह Boxy लुक में है और बेहद खराब दिखती है। इससे बेहतर मारुति सुजुकी वैगन-आर नजर आती है। फ्रंट लुक से इसका फ्रंट लुक बिलकुल भी इम्प्रेस नहीं करता, यहां कोई ऐसी ग्रिल नहीं है जो इसके डिजाइन को बेहतर बनाने में मदद करें। इसमें 17 इंच के व्हील्स दिए गए हैं लेकिन इनके डिजाइन में कोई नयापन नहीं और इस तरह के डिजाइन हम पहले भी देख चुके हैं।
इसके अलावा साइड यह भी नई Syros अटपटी लगती है जबकि पीछे से यह ठीक-ठाक है। कुल मिलाकर डिजाइन के मामले में नई Kia Syros बेहद निराश करती है । हमारी राय में बिना देखे और फ़ील किये इस कार को बुक करने से बचें। लेकिन अगर आपको नई Syros का डिजाइन पसंद आता है तो आप इसे खरीद सकते हैं।
दो इंजन ऑप्शन
Kia Syros में 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। माइलेज की बात करें तो 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का मैनुअल ट्रांसमिशन वाला 18.20 kmpl और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला 17.68 kmpl का माइलेज देगी। वहीं, 1.5-लीटर डीजल मैनुअल गियरबॉक्स वाला 20.75 kmpl और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाला 17.65 kmpl का माइलेज देगी। ये माइलेज पेपर्स पर है लेकिन असल ड्राइविंग में यह माइलेज कम ही मिलेगी।
Kia Syros के फीचर्स
लंबाई 3,995 मिमी, चौड़ाई 1,800 मिमी और ऊंचाई 1,665 मिमी है। वहीं इसका व्हीलबेस 2,550 मिमी है। इसमें 30 इंच का एक बड़ा सनरूफ दिया है जोकि सेगमेंट फर्स्ट है। लेकिन इतने बड़े सनरूफ की जरूरत भरतीय ग्राहकों को नहीं है, क्योंकि यहां पर सनरूफ का इस्तेमाल सिर्फ सिर निकालकर बाहर का नज़ारा देखने के लिए किया जाता है।
इस एसयूवी में रिक्लाइनिंग रियर सीट, 8 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, सामान रखने के लिए अच्छा बूट स्पेस दिया गया है। मल्टीपल टाइप-सी यूएसपी पोर्ट के साथ कार में वायरलेस चार्जिंग की भी सुविधा दी गई है। इस एसयूवी में लेवल 2 ADAS से लैस किया गया है। Kia Syros की कीमत आने के बाद हम आपको इस बात की जानकारी जरूर देंगे कि इस गाड़ी को आपको ख़रीदना चाहिए या नहीं…
यह भी पढ़ें: नया Honda Activa भारत में हुआ लॉन्च, इंजन हुआ अपडेट, प्रदूषण होगा कम
संबंधित खबरें
6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
1 hr agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines