नया Honda Activa भारत में हुआ लॉन्च, इंजन हुआ अपडेट, प्रदूषण होगा कम

New 2025 Activa: होंडा ने नया एक्टिवा लॉन्च कर दिया है जिसमें 109.51cc का सिंगल सिलेंडरर PGM-Fi इंजन लगा है जो अब OBD2B compliant है। यह स्कूटर अब प्रदूषण को करेगा कम करने में मदद करेगा।

Honda Activa Instrument Cluster b;ue

New 2025 Activa: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle & Scooter India) ने अपने पॉपुलर स्कूटर एक्टिवा का OBD2B-कंप्लायंट वर्जन लॉन्च किया है। यह 2025 मॉडल OBD2B मानकों के अनुरूप है। एक्टिवा देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। इसमें कुछ नए फीचर्स को भी हामिल किया है। नये एक्टिवा का सीधा मुकाबला TVS जुपिटर से होगा। आइये जानते हैं क्या नया और खास आपको इस स्कूटर में मिलने वाला है।

फीचर्स

नये एक्टिवा में 4.2 इंच का  TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और आइडलिंग स्टॉप सिस्टम शामिल हैं। यह स्कूटर खासतौर पर युवाओं और फैमिली की पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

इंजन और पावर

नए एक्टिवा में 109.51cc का सिंगल सिलेंडरर PGM-Fi इंजन लगा है जो अब OBD2B compliant है, इससे प्रदूषण को कम करने में मदद मिलती है। यह मानक इंजन की एफिसिएंसी को बढ़ाने में भी मदद करता है।

ये इंजन 5.88 kW की पावर और 9.05 Nm का  टॉर्क जनरेट करता है। फ्यूल बचाने के लिए स्कूटर में आइडलिंग स्टॉप सिस्टम (Idling stop system) दिया गया है। होंडा का ये इंजन पहले ही अपनी दमदार परफॉरमेंस के लिए जाना जाता है।

कीमत और उपलब्धता

नए होंडा एक्टिवा (Honda Activa) की एक्स-शोरूम कीमत 80,950 रुपये से शुरू होती है। इसमें 3 वेरिएंट मिलते हैं जिसमें STD, DLX और H-Smart शामिल हैं। यह स्कूटर वाइट, मेटैलिक ब्लू, ब्लैक, ग्रे मेटैलिक, मेटैलिक रेड और ब्लू कलर ऑप्शन में मिलेगा। यह स्कूटर भारत के सभी HMSI डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।

TVS Jupiter से होगा मुकाबला

नए होंडा एक्टिवा का सीधा मुकाबला TVS Jupiter से होगा,जिसकी कीमत 73,700 रुपये से शुरू होती है। इस स्कूटर में 113.3cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है जो 5.9kw की पावर और 9.8 NM का टॉर्क ऑफर करता। इसमें CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इसकी टॉप स्पीड 82kmph है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ आता है। जुपिटर में बेस्ट इन क्लास स्पीडोमीटर दिया है।

इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है।  इस स्पीडोमीटर में आपको रियल टाइम माइलेज की जानकारी मिलती है। इतना ही नहीं कितना फ्यूल बचा है और बचे फ्यूल में कितना चल सकते हैं इसकी भी जानकारी मिलती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ