Hyundai Tucson: Hyundai भारत में अपनी अब 10 अगस्त को अपनी SUV नया Tucson मॉडल लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की प्लानिंग इस कार को 4 अगस्त को पेश करने की थी पर अब इस तारीख को बढ़ा कर 10 अगस्त कर दी है। आपको बता दें कि कंपनी ने इसकी बुकिंग 18 जुलाई से शुरु कर दी गई थी और 50,000 की राशि देकर आप इसे बुक कर सकते है। टूसॉन SUV का मुकाबला फोक्सवैगन टिगुआन (Volkswagen Tiguan), स्कोडा कुशक (Skoda Kushaq) और ऐसी ही अन्य SUV के साथ होने वाला है।
और पढ़िए – दमदार रेंज वाले GT Soul और GT One स्कूटर हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Hyundai Tucson: Features
Hyundai Tucson दो वेरिएंट्स प्लेटिनम और सिग्नेचर में आएगी और ये दोनो ही पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प में बाजार में उपलब्ध होंगे। इसके डीजल वाले मॉडल में ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प भी दिया गया है। अब कंपनी ने भारत में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस कार को लिस्ट भी कर दिया है। आपको ये भी बता दें कि दोनों इंजन केवल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएंगे । नई टूसॉन को 5 सिंगल टोन और 2 डुअल टोन रंगों में पेश करने की उम्मीद है। कंपनी ने इस कार में नई सेंसुअल स्पोर्टीनेस डिज़ाइन भाषा दी हुई है जो केबिन के अंदर और बाहर से देखी जा सकती है। कई कट और क्रीज इस SUV में बाहर की और से देखे जा सकते है। पैरामीट्रिक ज्वेल डिज़ाइन ग्रिल इस कार की लुक को और खूबसूरत बनाती है। एल-आकार वाले एलईडी डीआरएलएस दोनों तरफ गहरे रंग का क्रोम फिनिश के साथ कंपनी ने इस कार में दे रखे है।
इसकी अन्य फीचर्स में केबिन में 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, 10.25-इंच टचस्क्रीन, ब्लूलिंक कनेक्टेड तकनीक, बोस ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड सीटें, हीटेड और 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ ही हैंड्स फ्री टेलगेट ओपनिंग दिए गए हैं।
और पढ़िए – जल्द लॉन्च होगी होंडा की ये दमदार कार, जानिए कीमत और फीचर्स
आने वाली इस नई टूसॉन को भारत के 125 शहरों में मौजूद 246 शोरूम पर बुक किया जा सकता है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
12 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines